डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर प्रखंड में सरकार के वन महोत्सव कार्यक्रम के आलोक में मंगलवार को खोदावंदपुर में पौधरोपण कार्यक्रम चलाया गया। जिला कृषि पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में खोदावंदपुर प्रखंड मुख्यालय में पौधरोपण किया गया।
- Sponsored Ads-

खोदावंदपुर पंचायत के पूर्व मुखिया सह प्रखण्ड आत्मा के अध्यक्ष राम पदार्थ महतो ने पौधरोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया इस मौके पर अनुमंडल कृषि पदाधिकारी गौरव कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी पारसनाथ काजी, आत्मा अध्यक्ष रामपदारथ महतो, नोडल कृषि समन्वयक मनोरंजन कुमार, रंजय कुमार, एटीएम मणिमेशानंद, कुणाल कुमार, विभा कुमारी, किसान सलाहकार रघुनंदन महतो, रंजन रजक, शरद ठाकुर सहित अनेक लोग मौजूद थे।
बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट
- Sponsored Ads-
