आम सभा में पाराशर धाम सुंदरीकरण का निर्णय।

DNB Bharat

आम सभा में पाराशर धाम सुंदरीकरण का निर्णय ।

डीएनबी भारत डेस्क 

खोदावंदपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बाबा भीड़ स्थान सह पाराशर धाम मेघौल के सौन्दर्यीकरण के लिए ग्रामीणों की आमसभा रविवार को धाम परिसर में आयोजित किया गया। सभा की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष श्याम किशोर प्रसाद सिंह ने किया।

- Sponsored Ads-

इस अवसर पर ग्रामीणों ने सर्व सममति से निर्णय लिया कि धाम परिसर में यज्ञ मंडप का रंग रोगन, सौंदर्यीकरण, पहुंच पथ का निर्माण, प्रवेश द्वार का सौंदर्यीकरण और लाइटींग के साथ-साथ एक शौचालय और स्नानागार का निर्माण जन सहयोग से कराया जाएगा। इसके लिए ग्रामीणों ने सर्वानुमति से ग्रामीणों से चंदा संग्रह करने और निर्माण कार्य को पूरा करने का निर्णय लिया।

तत्पश्चात धाम परिसर तक करीब 20 फीट की लंबाई में निजी जमीन में पहुंच पथ निर्माण को अवरुद्ध करने के लिए भूमि धारी स्वर्गीय जगन्नाथ सिंह एवं नीलम देवी शिक्षिका के पुत्र मुरारी सिंह एवं उनके स्वजनों को समाज का बात नहीं मानने के लिए समाज से बहिष्कृत किया गया।

बताते चले की पाराशर धाम खोदावंदपुर मेघौल में बिहार के बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, पटना, लखीसराय सहित विभिन्न जिलों में स्थित 84 गांव के पाराशर वंशजों का डीह है। जिसका ग्रामीणों द्वारा जन सहयोग से विकास किया जा रहा है ।

मौके पर धीरेंद्र प्रसाद सिंह, मोहन प्रसाद सिंह, रामकिशोर प्रसाद सिंह, मनीष कुमार सिंह, दिलीप सिंह कोषाध्यक्ष केदार प्रसाद सिंह, समिति के सचिव उमाशंकर सिंह, चन्नू सिंह, अमरिंदर प्रसाद, सिंह राधा सिंह, मंगल सिंह, सरकांत मिश्रा, इंद्र कुमार मिश्रा, चितरंजन मिश्रा, अरुण सिंह, डॉ रणजीत सिंह, रविंद्र मिश्रा, सनत मिश्र, सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे।

खोदावंदपुर संवाददाता नीतेश कुमार गौतम 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article