कर्पूरी जनता दल से नामांकन के बाद बिहारशरीफ के श्रम कल्याण केंद्र के मैदान में नागरिक शुभकामना सभा का हुआ आयोजन

DNB Bharat Desk

 

लोगों की उमड़ी भीड़, प्रत्याशी संजय राजेश ने किया सभा को संबोधित

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा लोकसभा क्षेत्र से कर्पूरी जनता दल के प्रत्याशी संजय राजेश ने आज सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के बाद कार्यकर्ताओं ने उनका फूलमालाओं से स्वागत किया। वहीं श्रम कल्याण मैदान में आयोजित जनसभा में उन्होंने वर्तमान सांसद पर जमकर निशाना साधा।

- Sponsored Ads-

कर्पूरी जनता दल से नामांकन के बाद बिहारशरीफ के श्रम कल्याण केंद्र के मैदान में नागरिक शुभकामना सभा का हुआ आयोजन 2 जनसभा को संबोधित करते हुए संजय राजेश ने कहा कि इस भीड़ ने बता दिया है कि नालंदा में इस बार बदलाव होकर ही रहेगा। यह केवल झांकी है। उन्होंने 4 जून को चुनाव जीतने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित करने का संकेत दिया। संजय राजेश ने आश्वासन दिया कि वे सभी समस्याओं का समाधान करेंगे और हर हक के लिए लड़ेंगे।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article