शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा, वित्त रहित शिक्षकों का भुगतान व सीटीईटी एसटीईटी एवं नियोजित शिक्षकों की सीधी नियुक्ति सहित अन्य मुद्दे को लेकर विधानसभा तक किया जाएगा पैदल मार्च- आरसीपी सिंह

DNB Bharat

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने कहा 13 जुलाई को इन प्रमुख मुद्दे के साथ बिहार सरकार अन्य गलत नीतियों को लेकर पटना गांधी मैदान से बिहार विधानसभा तक करेगी पैदल मार्च।

डीएनबी भारत डेस्क 

सबका साथ सबका विकास के मुहिम को लेकर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा पावापुरी के स्वेताम्बर मंदिर में लाभार्थी सम्मेलन सह महाजनसंपर्क अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी शुरुआत पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह जिलाध्यक्ष रविशंकर प्रसाद सिंह और जिला महामंत्री अविनाश मुखिया के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया।

- Sponsored Ads-

शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा, वित्त रहित शिक्षकों का भुगतान व सीटीईटी एसटीईटी एवं नियोजित शिक्षकों की सीधी नियुक्ति सहित अन्य मुद्दे को लेकर विधानसभा तक किया जाएगा पैदल मार्च- आरसीपी सिंह 2

आगामी 13 जुलाई को बीजेपी के द्वारा शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा वित्त रहित शिक्षकों का भुगतान एवं सीटीईटी एसटीईटी एवं नियोजित शिक्षकों की सीधे नियुक्ति समेत तमाम मुद्दों को लेकर पटना के गांधी मैदान से बिहार विधानसभा तक पैदल मार्च का आयोजन किया जाएगा।

शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा, वित्त रहित शिक्षकों का भुगतान व सीटीईटी एसटीईटी एवं नियोजित शिक्षकों की सीधी नियुक्ति सहित अन्य मुद्दे को लेकर विधानसभा तक किया जाएगा पैदल मार्च- आरसीपी सिंह 3

इस मौके पर पूर्व केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह ने पोस्टर वार को लेकर महागठबंधन पर चुटकी लेते हुए कहा आरजेडी और जेडीयू की बेमेल सरकार है। कभी भी इन दोनों के बीच मेल नहीं हो सकता है। क्योंकि शुरू से ही दोनों की तासीर बिल्कुल अलग रही है। मलमास मेला को लेकर राजगीर में लगाए गए पोस्टर डिप्टी सीएम का तस्वीर गायब होना महागठबंधन के अंतर कलह को दिखाता है।

आरसीपी सिंह ने कहा महागठबंधन की सरकार अंतिम सांस ले रहा है। पूरे बिहार में सरकार का इकबाल खत्म हो गया है जिसका खामियाजा बिहार की जनता भुगत रही है। वहीं आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह और मंत्री अशोक चौधरी के बीच वार पलटवार को लेकर आरसीपी सिंह ने कहा दोनों नेता अपने अपने नेताओं के चहेते हैं इन नेताओं के द्वारा जो बयानबाजी हो रही है। दोनों इंडिपेंडेंट कुछ नहीं बोल रहे है। निश्चित रूप से दोनों पार्टियों में जो सामंजस्य होना चाहिए नहीं है। सिर्फ कुर्सी के लिए नीतीश कुमार राजद के सामने घुटने टेके हुए हैं।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article