इंटर के कॉमर्स विषय में जिले में दूसरा स्थान प्राप्त कर उत्कर्ष ने बढ़ाया प्रखंड का मान,सीए की तैयारी करेगा उत्कर्ष

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के रानी एक पंचायत के नारेपुर धरमपुर निवासी राजकीय कृत उच्च विद्यालय नारेपुर का छात्र उत्कर्ष कुमार ने इंटरमीडिएट परीक्षा के कॉमर्स विषय में प्रखंड में प्रथम और जिला दूसरा स्थान प्राप्त किया गया है। उत्कर्ष को 459 अंक यानी 91.8 प्रतिशत प्राप्त हुआ। उत्कर्ष के कामयाबी से जहां परिवार और गांव में खुशी का माहौल है वहीं प्रखंड के लोग इसके कामयाबी की चर्चा करते है।

- Sponsored Ads-

उत्कर्ष के पिता रामभरोश राय एक छोटे किसान है और माता रीना देवी गृहणी है। परिजन ने बताया कि उत्कर्ष दो भाई बहन है। बहन बड़ी है जो जीएनएम की पढ़ाई कर रही हैं। उत्कर्ष बचपन से ही मेधावी था। उसने दशवी की परीक्षा में भी स्कूल में प्रथम और प्रखंड में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। वह किसी भी कोचिंग संस्थान में पढ़ाई नहीं किया। वह खुद से ही तैयारी किया करता था। छात्र में बताया कि मैं आगे सीए की पढ़ाई कर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार लाना चाहता हूं।

इंटर के कॉमर्स विषय में जिले में दूसरा स्थान प्राप्त कर उत्कर्ष ने बढ़ाया प्रखंड का मान,सीए की तैयारी करेगा उत्कर्ष 2उन्होंने अपनी कामयाबी के लिए माता पिता और शिक्षक को इसका श्रेय दिया। उन्होंने अन्य छात्रों के लिए कहा कि किसी भी तरह की तैयारी के लिए लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करे। अगर आपका लक्ष्य सही होगा तो आपको कामयाबी जरूर मिलेगी। कभी भी किसी कार्य के लिए निगेटिव सोच नहीं रखें। उत्कर्ष को जिले में दूसरा स्थान प्राप्त करने के लिए शिक्षक और अभिभावक ने बधाई दी।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article