बिहार शरीफ के मघड़ा गांव में तीन दिवसीय शीतलाष्टमी मेला हुआ शुरू, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बिहारशरीफ के मघड़ा गांव में तीन दिवसीय प्रसिद्ध शीतलाष्टमी मेला की शुरुआत हो गई है। देशभर से श्रद्धालु यहां माँ शीतला के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे हैं। स्थानीय मान्यता के अनुसार, मघड़ा गांव स्थित कुंआ की खुदाई के दौरान हजारों साल पहले मां शीतला की प्रतिमा प्रकट हुई थी।

बिहार शरीफ के मघड़ा गांव में तीन दिवसीय शीतलाष्टमी मेला हुआ शुरू, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ 2तभी से यहाँ श्रद्धालु आकर मां शीतला की पूजा करते हैं और बसीओड़ा का प्रसाद ग्रहण करते हैं। मान्यता है कि इस शीतला तालाब में स्नान करने से कुष्ठ और चेचक जैसी बीमारियों से मुक्ति मिलती है।मेला में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

बिहार शरीफ के मघड़ा गांव में तीन दिवसीय शीतलाष्टमी मेला हुआ शुरू, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ 3तीन दिनों तक चलने वाले इस मेले में भजन-कीर्तन और अन्य धार्मिक अनुष्ठान भी आयोजित किए जाएंगे। प्रशासन ने मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर विशेष प्रबंध किए हैं।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article