बेगूसराय में अपराधियों ने केंद्रीय राज्य मंत्री सह मुजफ्फरपुर के सांसद राज भूषण निषाद के मामा को गोली मारकर किया घायल

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में अपराधियों का तांडव लगातार देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में एक बार फिर बेख़ौफ़ अपराधियों ने केंद्रीय राज्य मंत्री सह मुजफ्फरपुर के सांसद राज भूषण निषाद के मामा को गोली मार दिया है। वही गोली लगने मंत्री के मामा गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज चल रहा है।घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के कुंभी गांव की है।

घायल व्यक्ति की पहचान कुंभी गांव के रहने वाले मलिक साहनी के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में घायल मालिक साहनी ने बताया है कि बीती रात अपने दुकान पर थे। जब दुकान बंद कर लौट रहे थे तभी हथियार से लैस अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया। फायरिंग करने के दौरान एक गोली पैर में लग गई। गोली लगते ही मालिक साहनी बेहोश होकर वहीं पर गिर गया और अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गया। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है।

बेगूसराय में अपराधियों ने केंद्रीय राज्य मंत्री सह मुजफ्फरपुर के सांसद राज भूषण निषाद के मामा को गोली मारकर किया घायल 2हालांकि इस संबंध में घायल मालिक साहनी ने बताया है कि पिछले दिन मेरे पुत्र के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था इसी विवाद के कारण अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है।हालांकि इस घटना की सूचना जैसे ही चेरिया बरियारपुर थाना पुलिस को लगी तो मौके पर चेरिया बरियारपुर थाने के पुलिस पहुंचकर घटनास्थल से कई गोली का खोखा भी पुलिस ने बरामद किया है। बताया जा रहा है कि मलिक साहनी केंद्रीय राज्य मंत्री साहब मुजफ्फरपुर के सांसद राज भूषण निषाद के मामा है।

हालांकि जिस तरीके से अपराधियों ने केंद्रीय राज्य मंत्री सह मुजफ्फरपुर के सांसद राज भूषण निषाद के मामा को गोली मारी गई है इससे साफ जाहिर हो रहा है कि पुलिस का इकबाल अपराधियों के बीच खत्म हो चुका है।

Share This Article