बेगूसराय में मालिक और किराएदार के बीच बबाल में पुलिस के सामने चली गोली, पुलिस पदाधिकारी भी घायल

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के नगर थानाक्षेत्र की घटना, मकान मालिक और किराएदार के विवाद में जमकर हुई मारपीट और गोलीबारी।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में मकान मालिक और किराएदार के बीच जमकर हंगामा और मारपीट के साथ गोलीबारी की घटना हो गई। यह मारपीट की घटना नगर थाना से कुछ ही दूरी पर हो रही थी। वहीं मारपीट देख कर नगर थाने की पुलिस पहुंची तो पुलिस की भी एक पक्ष के साथ भी झड़प हो गई। इस मामले में दो पुलिसकर्मी घायल हो गये। इस मारपीट में दोनों पक्ष की ओर से भी कई लोग भी घायल हो गए हैं।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में मालिक और किराएदार के बीच बबाल में पुलिस के सामने चली गोली, पुलिस पदाधिकारी भी घायल 2

इस घटना के बाद काफी देर तक उस जगह अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। वहीं मारपीट देख पुलिस को माहौल शांत कराने के लिए भी लाठियां भी चलानी पड़ी। घटना नगर थाना क्षेत्र के समीप की है। बताया जा रहा है कि सिहमा के पूर्व मुखिया के भाई और मकान मालिक के बीच किसी बात को लेकर बात विवाद शुरू हो गया। बात विवाद शुरू होते ही दोनों तरफ से मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते मकान मालिक और किराएदार में जमकर मारपीट हो गया।

बेगूसराय में मालिक और किराएदार के बीच बबाल में पुलिस के सामने चली गोली, पुलिस पदाधिकारी भी घायल 3

वहीं मारपीट के दौरान फायरिंग भी की गई। गोली फायरिंग होते ही उस जगह भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। वहीं मारपीट देख स्थानीय लोगों ने नगर थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर नगर थाना पुलिस जब दोनों पक्ष को समझाने का कोशिश किया तो पुलिस से भी एक पक्ष के लोग भीड़ गये। इतना देखते ही पुलिस भी लाठियां बरसाना शुरू कर दी।

आप विडियो तस्वीरों में देख सकते हैं किस तरह से पुलिस और एक पक्ष के बीच मारपीट हो रही है। पूर्व मुखिया संजीव सिंह का कहना है कि जमीन यह मेरा है और वर्षों से इस जमीन पर रह रहे हैं वहीं मकान मालिक फुलेना सिंह का कहना कि यह पुश्तैनी मेरा जमीन है और इसको किराया के रूप में दिए थे उसके बाद से ही यह जमीन पर डटे हुए हैं और हटना नहीं चाह रहा है और जबरन यह जमीन को कब्जा कर रखा है। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article