सिमरिया बालू गिट्टी व्यवसायी सुबोध सिंह की विद्युत स्पर्शाघात से मौत

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के बरौनी प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत सिमरिया 01 पंचायत के वार्ड 05 में आज सुबह 08 बजे की घटना, बोरिंग चलाने के क्रम में हुआ हादसा।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के बरौनी प्रखंड स्थित सिमरिया-1 पंचायत के 5 नंबर वार्ड में गुरूवार 27 जुलाई की सुबह लगभग 8 बजे गांव के एक व्यवसायी और उनके परिजन के लिए मनहूस साबित हुआ। जिसमें गांव के ही गिट्टी बालू व्यवसायी 46 वर्षीय सुबोध सिंह की बोरिंग चलाने के क्रम में बिजली की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।

- Sponsored Ads-

सिमरिया बालू गिट्टी व्यवसायी सुबोध सिंह की विद्युत स्पर्शाघात से मौत 2

बताया जाता है कि घास में पानी पटाने के लिए कुछ दिनों से बंद पड़े बोरिंग को चलाने के लिए अकेले बोरिंग के गड्ढे में गए और बहुत देर तक गड्ढे से बाहर नहीं निकले बोरिंग पानी भी नहीं दे रहा था और मोटर चल भी रहा था तब लोगों के मन में शंका हुई वहां के आसपास के लोग दौड़कर गए तो लोगों के होश उड़ गए।

मृतक सुबोध सिंह मोटर गढ्ढे में अचेता अवस्था में गिरे पाए गए। आनन-फानन में लोगों ने तार को तोड़कर विद्युत विच्छेदित किया तथा गांव का लाइन बंद करवाया और उन्हें परिजन और स्थानीय लोगों के सहयोग से बरौनी स्थित लाइफ लाइन में ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिससे गांव में शोकाकुल का माहौल है।

वहीं इस घटना की जानकारी परिजनों व ग्रामीणों के द्वारा स्थानीय पुलिस को दी गई। घटनास्थल पर स्थानीय पुलिस पहुंचकर मामले की जांच एवं अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। वहीं इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article