स्वस्थ नारी सशक्त नारी अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

DNB Bharat Desk

चाँदपुर पंचायत के स्वास्थ्य केंद्र पर बुधवार को “स्वस्थ नारी, सशक्त नारी अभियान” के अंतर्गत एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें नीमा, चंदपुरा, आझौर, परना सहित आसपास के गाँवों से सैकड़ों आशा कार्यकर्ता, जीविका समूह की महिलाएँ, आंगनवाड़ी सेविकाएँ तथा स्थानीय ग्रामीण शामिल हुए।

- Sponsored Ads-

कार्यक्रम का उद्घाटन नगर विधायक कुंदन कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर कई योजनाएँ चला रही हैं, जिनसे ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को विशेष लाभ मिल रहा है। इसी क्रम में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनकल्याणकारी योजनाओं की भी चर्चा की।

स्वस्थ नारी सशक्त नारी अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 2पंचायत के मुखिया अरविंद कुमार साह ने कहा कि यह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगर विधायक के कार्यकाल की ही देन है। उन्होंने समस्त पंचायतवासियों की ओर से विधायक को धन्यवाद दिया।

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दिवाकर कुमार ने नगर विधायक को धन्यवाद देते हुए कहा कि महिलाओं का स्वास्थ्य समाज की प्रगति की कुंजी है। उन्होंने उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया और समय-समय पर जांच कराने पर जोर दिया।

इस मौके पर डॉ. शुभम कुमार, राकेश कुमार, उप प्रमुख आनंद राज, अंबिकेश कुमार, गुड्डू कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

मंच संचालन श्री मोद कुमार ने किया।वहीं, स्वास्थ्यकर्मी पंपम कुमारी, पिंकी कुमारी, क्रांति कुमारी आदि ने महिलाओं का रक्तचाप, शुगर आदि की जांच की और आवश्यक दवाइयाँ भी उपलब्ध कराईं।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article