राम जानकी ठाकुरवाड़ी में नौ दिवसीय महायज्ञ संपन्न

DNB Bharat Desk

बेगूसराय के बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के फतेहा पंचायत स्थित राम जानकी रामोदय ठाकुरवाड़ी में मंगलवार को ठाकुरवाड़ी का जीर्णोद्धार के उपरांत राम जानकी प्राण प्रतिष्ठा को लेकर चल रहे नौ दिवसीय महायज्ञ हवन के साथ सम्पन्न हो गया। हवन के दौरान विभिन्न जगहों से पधारे साधुसंत, मंहथ समेत सैकड़ों की संख्या में कुंवारी कन्याओं व स्थानीय महिला पुरुषों ने भाग लिया। बताते चलें कि फतेहा गीता धाम ठाकुरवाड़ी के मंहथ श्री राम सुमिरन दास जी महराज के नेतृत्व में राम जानकी रामोदय ठाकुरवाड़ी का जिर्णोद्धार के उपरांत नौ दिवसीय महायज्ञ का आयोजन किया गया था।

स्थानीय लोगों ने बताया कि ठाकुरवाड़ी जीर्ण-शीर्ण अवस्था में रहने के कारण ठाकुरवाड़ी में रखे राम जानकी की प्रतिमा का स्थानांतरण करते हुए ठाकुरवाड़ी का जीर्णोद्धार किया गया। जीर्णोद्धार के उपरांत महायज्ञ के साथ ही राम जानकी की प्रतिमा स्थापित किया गया। प्रतिमा स्थापित को लेकर विगत नौ दिनों से यज्ञ पूजा पाठ के साथ प्रतिदिन रामायण, श्रीमद भागवत कथा, राम चरित्र मानस, दुर्गा सप्तशती पाठ समेत राम नाम का अखंड पाठ व कीर्तन भजन किया जा रहा था।

- Sponsored Ads-

उन्होने बताया कि पूजा पाठ के साथ हवन के उपरांत कलश विसर्जन करते हुए सभी कलश को ठाकुरवाड़ी परिसर में ही दवा दिया गया, जिससे यहां कि भूमि शुद्ध हो जाए। यज्ञ के दौरान फतेहा समेत विभिन्न पंचायत के लोग समेत विभिन्न राज्य से आए हुए साधु संतों ने भाग लिया। यज्ञ समाप्ति के बाद साधु संत कुंवारी कन्याओं के लिए भंडारा का भी आयोजन किया गया। मौके पर आत्माराम महराज, बबलु कुमार मिश्र, रेवती रमण चौधरी, निरंजन पाण्डेय, संजय कृष्ण चौधरी उर्फ बाबा, आशुतोष चौधरी, नरेश चौधरी, दिगम्बर चौधरी, पंकज चौधरी, नंदकिशोर चौधरी समेत सैकड़ों की संख्या में महिला पुरूष उपस्थित थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article