नाबालिग लड़की के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के वीरपुर थानाक्षेत्र का मामला

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय के वीरपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत शादी की नीयत से बहला कर नाबालिग लड़की का अपहरण कर लेने से संबंधित मामले के आरोपी को वीरपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

- Sponsored Ads-

थानाध्यक्ष पल्लव ने बताया कि पकठौल निवासी मो छोटू को गिरफ्तार किया गया है। उस पर एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर लेने से संबंधित मामला दर्ज है। उल्लेखनीय है कि इस मामले में नाबालिग लड़की को रविवार की रात्रि ही बरामद कर लिया गया था।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article