बेगूसराय के खोदावंदपुर में प्राण प्रतिष्ठा संपन्न,  दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

प्रखंड के पाराशर धाम भीड़ बाबा स्थान मेघौल स्थित नवनिर्मित मंदिर में स्थापित बजरंगबली की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर विगत तीन दिनों से जारी अनुष्ठान रविवार की दोपहर प्राण प्रतिष्ठा  के साथ संपन्न हो गया। बजरंग बली का प्राण प्रतिष्ठा होते ही जय श्री राम, जय हनुमान के नारों से मंदिर परिसर  गुंजायमान हो उठा । सैकरो स्त्री, पुरुष श्रद्धालुओं की भीड़ बजरंगबली के दर्शन को उमर परी।

श्रद्धालुओं ने भगवान बजरंगबली का दर्शन , पूजा ,अर्चना  और परिक्रमा कर अपने को धन्य समझा। बताते चले की बिगत तीन दिनों से पाराशर धाम में प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ को लेकर विद्वान आचार्य पंडित स्वामी बिहारी आचार्य जीमहाराज, पंडित गोपाल कृष्ण ठाकुर, पंडित अभिषेक झा एवं उनके सहायकों के साथ मुख्य यजमान अमरेदर प्रसाद सिंह ,प्रोफेसर मुन्नी कुमारी, मुरारी कुमार ,निरंजन सिंह श्री प्रकाश सिंह, दिलीप सिंह आदि आचार्य ने यज्ञ और  हवन में अपनी सहभागिता दिया। 

बेगूसराय के खोदावंदपुर में प्राण प्रतिष्ठा संपन्न,  दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ 2वैदिक रीति रिवाज मंत्रोचार के बीच यज्ञ और हनुमान प्रतिमा में प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान संपन्न हो गया। प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत अखंड राम नाम यज्ञ प्रारंभ किया गया।मौके पर धाम समिति के अध्यक्ष श्याम किशोर प्रसाद सिंह ,केदार प्रसाद सिंह, उमाशंकर प्रसाद सिंह,हीरा सिंह ,दिलीप सिंह, सनातन मिश्रा ,अरुण कुमार मिश्रा ,रणधीर कुमार सिंह ,रविंद्र मिश्रा सहित सैकड़ो ग्रामीण एवं इलाके के लोग मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article