वट सावित्री व्रत के दिन किया गया व्रत पूजा-पाठ, स्नान-दान इत्यादि का फल अक्षय माना गया है -मुकेश कुमार मिश्र

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

अखण्ड सौभाग्य, आरोग्य, एवं दृघायू का वरदान देने वाले वट सावित्री व्रत के अवसर पर बरौनी थाना, प्रखण्ड परिसर, अस्पताल परिसर, अवध तिरहुत सड़क किनारे सहित बरौनी प्रखण्ड एवं नगर परिषद बीहट क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर सुहागिन माता बहनों ने पूजा अर्चना किया। तथा अपने ससुर, जेठ और पति के चरणों को पखार कर उनके चरणों में जल अर्पित किया तथा पंखा डोला कर व चरणस्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रसिद्ध पंडित तीलरथ ग्राम निवासी मुकेश कुमार मिश्र ने कहा कि सनातन धर्म में वट सावित्री का व्रत बहुत ही शुभ माना जाता है।

- Sponsored Ads-

वेद, पुराण के अनुसार ज्येष्ठ मास में पड़ने वाली अमावस्या महत्वपूर्ण है। इस बार अमावस्या छह जून गुरुवार को पड़ा। इसलिए वट सावित्री व्रत गुरुवार को मनाया गया। इस दिन किया गया व्रत पूजा-पाठ, स्नान-दान इत्यादि का फल अक्षय माना गया है। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए वट वृक्ष की पूजा करती है। इसके साथ ही इस दिन शनि जयंती भी पड़ रही है।

वट सावित्री व्रत के दिन किया गया व्रत पूजा-पाठ, स्नान-दान इत्यादि का फल अक्षय माना गया है -मुकेश कुमार मिश्र 2इस दिन वट सावित्री व्रत के साथ शनि जयंती भी मनायी जाएगी। शनि दोष से मुक्ति और धन-समृद्धि प्राप्त करने लिए यह खास दिन है। मौके पर सुहागिनों ने बच्चों एवं महिलाओं के बीच प्रसाद वितरण किया। इसके बाद जल ग्रहण के साथ व्रत खोला। मौके पर पंडित ज्ञानेश्वर कुमार, ए के झा संजीत, विष्णु झा, ललन झा, पंकज झा, व्रती संध्या कुमारी, रानी कुमारी, रागिनी कुमारी, निक्की कुमारी, करिश्मा कुमारी सहित अन्य महिलाएं उपस्थित थीं।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article