बेगूसराय जिलाधिकारी ने दिनकर कला भवन में नगर निगम के विभिन्न वार्ड पार्षद के साथ की समीक्षा बैठक

DNB Bharat Desk

बेगूसराय/जिला पदाधिकारी बेगूसराय,  तुषार सिंगला द्वारा दिनकर कला भवन में बेगूसराय नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्ड पार्षदों के साथ समीक्षा बैठक की।

- Sponsored Ads-

            बैठक में  नगर विधायक बेगूसराय कुंदन कुमार, महापौर नगर निगम,   उपमहापौर नगर निगम, पूर्व महापौर, नगर आयुक्त नगरनिगम, सिविल सर्जन बेगूसराय  , जिला परिवहन पदाधिकारी बेगूसराय,  अनुमंडल पदाधिकारी  बेगूसराय सदर, अन्य विभागों के  जिला  स्तरीय पदाधिकारी सहित सभी वार्ड के पार्षद एवं सभी विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे।

     बेगूसराय जिलाधिकारी ने दिनकर कला भवन में नगर निगम के विभिन्न वार्ड पार्षद के साथ की समीक्षा बैठक 2 बैठक से पूर्व जिला पदाधिकारी द्वारा नगर निगम क्षेत्र के 45 वार्डो में पदाधिकारियों की टीम बनाकर सभी वार्डो की संचालित योजनाएं एवं आमजनों की समस्याओं को जानने हेतु जाँच कराया, जिसके बाद बैठक में सभी संबंधित पदाधिकारियों से वार्डो के जाँच के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

             जाँच में गए  हुए  पदाधिकारियों द्वारा बाद बताया कि महिला कॉलेज के पास निर्मित पार्क में ताला लगा रहता है एवं पार्क में लगने वाले झूला एवं अन्य सामान कॉलेज में रखा है, जिसे जिला पदाधिकारी द्वारा नगर आयुक्त को संज्ञान में लेने तथा अविलंब चालू कराने की बात कही गई।

            इसी प्रकार सभी पदाधिकारियों द्वारा क्षेत्र का निरीक्षण किया गया जिसमें अतिक्रमण, निर्माण कार्य में संवेदकों द्वारा एकरारनामा नहीं होने आदि विभिन्न प्रकार की समस्याओं को बताया गया। जिसपर जिला पदाधिकारी ने संबंधित विभाग के पदाधिकारी एवं अविलंब कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

            बेगूसराय जिलाधिकारी ने दिनकर कला भवन में नगर निगम के विभिन्न वार्ड पार्षद के साथ की समीक्षा बैठक 3इसके बाद जिला पदाधिकारी द्वारा सभी 45 वार्ड के पार्षदों से उनके क्षेत्र में होने वाले कार्य एवं जनसमस्याओं को बारी-बारी सुना। अधिकांश जनप्रतिनिधियों द्वारा आंगनबाड़ी, बिजली, अतिक्रमण, जलजमाव, नलजल योजना, राशन कार्ड, कबीर अंत्येष्टि, आयुष्मान कार्ड, सामुदायिक भवन, विद्यालय के जीर्णोद्धार, चहारदिवारी आदि का मुददा उठाया।

वही सभी समस्याओं को ध्यान पूर्वक सुना एवं सभी संबंधित पदाधिकारी को अविलंब कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

            राशन कार्ड की समस्या, बिजली की समस्या, आयुष्मान कार्ड, कृषि, पेंशन, कबीर अंत्येष्टि की योजनाओं पर वार्ड स्तर पर कैंप लगाने हेतु प्रत्येक विभाग के पदाधिकारी को नगर आयुक्त के साथ बैठक कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही कैंप की सूचना सभी वार्ड पार्षदों को देने का निर्देश दिया।

            जनप्रतिनिधियों द्वारा बताया कि बिजली की तार की स्थिति उनके क्षेत्रों में काफी जर्जर है, तार को उँचा करने तथा सड़क पर खड़े पोल एवं ट्रांसफार्मर को हटाने का अनुरोध किया, जिसपर जिला पदाधिकारी द्वारा बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता को नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत सभी तारों एवं ट्रांसफार्मरों का सर्वे कराकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

           बेगूसराय जिलाधिकारी ने दिनकर कला भवन में नगर निगम के विभिन्न वार्ड पार्षद के साथ की समीक्षा बैठक 4 जिला पदाधिकारी को बताया गया कि आंगनबाड़ी केन्द्र बहुत जगहों पर सेविका के आवास पर चल रहा है, एवं बच्चों की उपस्थिति नगण्य रहती है, जिस पर जिला पदाधिकारी द्वारा सीडीपीओ को सभी आंगनबाड़ी केन्द्र का महिला पर्यवेक्षकों द्वारा लगातार सर्वे कराने तथा कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

नगर आयुक्त को नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वैसे सभी सामुदायिक भवन, शौचालय आदि जिसका निर्माण कराया गया है, उसका सर्वे कर रिपोर्ट की मांग की गई, ताकि जहां जहां जीर्णोद्धार की आवश्यकता हो उसे जीर्णोद्धार किया जा सकें एवं नहीं होने की स्थिति में वहां पर नया निर्माण कराया जा सकें। साथ ही कई सामुदायिक भवनों के अतिक्रमण होने की बात कही गई, जिस पर सदर एसडीओ को अविलंब कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

             डीलरों द्वारा कितना राशन कार्ड का वितरण किया गया इस बारे में जनप्रतिनिधियों द्वारा  पूछे गये सवाल पर जिला पदाधिकारी ने नगर आयुक्त को निगरानी एवं सतर्कता समिति की बैठक हेतु आदेश निकालने का निर्देश दिया, जिससे सभी जनप्रतिनिधियों को यह पता चला सकें कि उनके क्षेत्र के कितने राशन कार्ड धारियों को लाभ मिला है।

  बुडको के पदाधिकारी को नगर आयुक्त के साथ बैठक कर जहां सड़क निर्माण कार्य हो रहा है, वहां पूर्व में ही नल जल एवं सिबरेज का कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।

            इसके बाद जिला पदाधिकारी द्वारा माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री नीतीश कुमार द्वारा नगर निगम क्षेत्र में किये गये 120 योजनाओं के शिलान्यास के बारे में जानकारी प्राप्त की साथ ही मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना में नगर निगम क्षेत्र में होने वाले 20 योजनाओं के बारे में बताया।

            जिला पदाधिकारी द्वारा सभी शिलान्यास किये गये योजनाओं को अविलंब प्रारंभ करने तथा मानसुन आने से पूर्व सभी योजनाओं को समाप्त करने का निदेश दिया गया। साथ ही जनप्रतिनिधियों से भी सहयोग की अपील की गई।

            जिलाधिकारी महोदय ने सभी जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि अपने-अपने क्षेत्र में सरकारी जमीन के बारे में जानकारी करायें , ताकि जरूरत पड़ने पर उस  पर योजना का निर्माण कार्य कराया जा सकें।

            जिला पदाधिकारी ने चौक-चौराहों के सौंदर्यीकरण, सीसीटीवी, मुख्य जगहों पर ट्रैफिक लाईट सिस्टम लगाने की बात कही, ताकि आमजनों में ट्रैफिक नियम पालने करने को लेकर जागरूकता आये।

            नगर निगम क्षेत्र के विकास के लिए जिला पदाधिकारी ने नगर निगम को 5-़6 जोन बनाकर कार्य करने की बात कही, ताकि कार्य तेजी से हो।

            अंत में  जिला पदाधिकारी ने सभी विभाग के पदाधिकारियों को बताये गये जनसमस्याओं का अविलंब समाधान करने की बात कहीं।

            सभी जनप्रतिनिधियों से बताये गये समस्याओं के समाधान को लेकर अगले बार कुछ समय बाद पुनः बैठक करने की बात जिला पदाधिकारी द्वारा कही गयी।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में कार्यकर्ता सह जनसंवाद सम्मेलन में विश्वकर्मा बंधुओं ने दिखाई एकजुटता, महारैली को लेकर हुई चर्चा

विश्वकर्मा एकता महारैली कर अपनी शक्ति प्रदर्शन कर एकजुटता दिखाएंगे-मुकुल आनंद

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article