पंचायत राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता पहुंचे नालंदा, बिहारशरीफ में जिला परिषद के आवासीय कार्यालय का किया उद्घाटन

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने कहा कि बिहार के 8 हजार 33 पंचायत में जून 2025 तक पंचायत सरकार  भवन बना लिया जाएगा। मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता आज नालंदा के बिहारशरीफ में जिला परिषद के आवासीय कार्यालय का उद्घाटन के दौरान कहा कि पंचायत सरकार भवन आधुनिक सुविधा से लैस होगा।

पंचायत राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता पहुंचे नालंदा, बिहारशरीफ में जिला परिषद के आवासीय कार्यालय का किया उद्घाटन 2उन्होंने कहा कि पंचायती राज विभाग समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों को विकास की रोशनी पहुंचने का काम कर  रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार में जब-जब लालू परिवार सत्ता में आया है तो गड़बड़ करने का काम किया है। लालू परिवार के ऊपर राहुल कोर्ट के द्वारा जारी किए गए समन पर चुटकी लेते हुए मंत्री ने कहा कि जिस आदमी के ऊपर लगातार समन जारी और बेल पर हो वह दूसरों की क्या बात करेंगे।

पंचायत राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता पहुंचे नालंदा, बिहारशरीफ में जिला परिषद के आवासीय कार्यालय का किया उद्घाटन 3 राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर चुटकी लेते हुए मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने कहा कि जब-जब लालू प्रसाद यादव को नीतीश कुमार ने सताने का काम किया है तब तक लालू प्रसाद ने गड़बड़ किया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article