एनडीए प्रत्याशी कौशलेंद्र कुमार के नामांकन के बाद बिहार शरीफ के श्रम कल्याण केंद्र के मैदान में एक जनसभा का किया गया अयोजन, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा रहे मौजूद

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि देश में जब-जब चुनाव आते हैं राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को आरक्षण की याद आती है। उन्होंने कहा कि 1990 से 2005 तक  लालू प्रसाद बिहार की सत्ता में थे तब उन्होंने कोई भी आरक्षण देने का काम नहीं किया।

- Sponsored Ads-

एनडीए प्रत्याशी कौशलेंद्र कुमार के नामांकन के बाद बिहार शरीफ के श्रम कल्याण केंद्र के मैदान में एक जनसभा का किया गया अयोजन, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा रहे मौजूद 2उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी नालंदा के श्रम कल्याण केंद्र के प्रांगण में जदयू प्रत्याशी कौशलेंद्र कुमार के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में भाजपा एवं जदयू की सरकार बनी तो मुख्यमंत्री ने बिहार में 50 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण देने का काम किया। सम्राट चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के विकास के लिए कोई भी समझौता करने का काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना है।

एनडीए प्रत्याशी कौशलेंद्र कुमार के नामांकन के बाद बिहार शरीफ के श्रम कल्याण केंद्र के मैदान में एक जनसभा का किया गया अयोजन, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा रहे मौजूद 3उन्होंने कहा कि देश में एनडीए की सरकार में सोलर युक्त बिजली लोगों को मिलने लगेगी जिसका बिजली बिल लोगों को नहीं देना पड़ेगा। वही डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि बड़बोले पिता के बड़बोले पुत्र के द्वारा बिहार को बदनाम किया जा रहा है। विजय सिन्हा ने कहा को पार्टी परिवार के चुंगल से बाहर नहीं निकल सका।किसी भरष्टाचारियो की औकात नही की वह पीएम को जेल भेजने का काम करेगे।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article