पुलिस सप्ताह के मौके पर किया गया वाॅलीबाल खेल प्रतियोगिता का आयोजन

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के वीरपुर में पुलिस सप्ताह के अवसर पर वीरपुर थाना द्वारा विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को वीरपुर हाईस्कूल के मैदान में बरैपुरा बनाम वीरपुर के बीच प्रदर्शनी वॉलीबॉल मैच खेला गया।

- Sponsored Ads-

पुलिस सप्ताह के मौके पर किया गया वाॅलीबाल खेल प्रतियोगिता का आयोजन 2जिसमें वीरपुर की टीम ने 3-2 से जीत दर्ज की। कार्यक्रम के अंत में विजेता टीम को थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक संजीव कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक अजय कुमार ,भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष चुन्नू कुमार चंदन,राम प्रवेश चौरसिया आदि ने  विजेता व उपविजेता टीम को शील्ड व मेडल प्रदान कर पुरस्कृत किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि बिहार पुलिस सप्ताह के अवसर पर यह वॉलीबॉल मैच खेला गया ।

पुलिस सप्ताह के मौके पर किया गया वाॅलीबाल खेल प्रतियोगिता का आयोजन 3इसका मुख्य उद्देश्य है कि खेल के मैदान में जिस तरह से विभिन्न धर्म और संप्रदाय के खिलाड़ी मिलकर अपने अपने टिम को विजेता बनाने के लिए खेल खेलते हैं। ठीक उसी तरह समाज में भी लोग चाहें तो बरी से बरी समस्याओं का समाधान समाज में भी किया जा सकता है। लोगों को ऐसा प्रयास भी करना चाहिये। मौके पर डीहपर पंचायत के मुखिया राजीव कुमार,ग्राम रक्षा दल के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज कुमार सिंह समेत कई स्थानीय ग्रामीण व खिलाड़ी उपस्थित थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article