विधानसभा चुनाव को लेकर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) का शक्ति प्रदर्शन

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में सियासी हलचल के बीच हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) ने 28 फरवरी को पटना गांधी मैदान में दलित समागम का आयोजन करने का ऐलान किया है। यह समागम चुनाव से पहले राष्ट्रीय अवाम मोर्चा (सेक्युलर ) का शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है । गांधी मैदान में होने वाले दलित समागम की तैयारियां जोरों पर है। हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा सेकुलर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम के लिए पार्टी राष्ट्रीय सचिव सह मुंगेर प्रमंडल प्रभारी निलेश कुमार सिंह बेगूसराय सर्किट हाउस पहुंचे प्रेसवार्ता के माध्यम से पत्रकारों को संबोधित करते हुए मुंगेर प्रमंडल प्रभारी निलेश कुमार सिंह ने बताया कि बेगूसराय जिले से  हजारों की संख्या में लोग इस समागम में शामिल होंगे। प्रेस वार्ता के माध्यम से बताया गया कि

विधानसभा चुनाव को लेकर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) का शक्ति प्रदर्शन 2कार्यक्रम में पार्टी के संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार के मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन, प्रदेश अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार सहित कई विधायक शामिल होंगे। पार्टी कार्यकर्ता इस कार्यक्रम को सफल बनाने में दिन-रात एक कर रहे है। प्रभारी ने कहा कि समागम का मुख्य उद्देश्य दलित समाज में राजनीतिक जागरूकता लाना और उन्हें एकजुट करना है।

विधानसभा चुनाव को लेकर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) का शक्ति प्रदर्शन 3इसके साथ ही आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को जीत दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार करना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की जीत में दलित समाज की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।  प्रेस वार्ता के माध्यम से पार्टी की 11 सूत्री मांगों को रखा गया जिसमें मुख्य रूप से श्री बाबू को भारत रत्न दिलाने, समान शिक्षा प्रणाली लागू करने, पेंशन की न्यूनतम राशि 2000 प्रतिमाह करने, जीविका दीदी, रसोईया सहित अनुबंध कर्मियों को सरकारी कर्मी का दर्जा देने आदि मांगों को रखा गया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article