भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है, किसी के बाप का नहीं – रामकुमार वर्मा

DNB BHARAT DESK

- Sponsored Ads-

खोदाबंदपुर भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है।किसी के बाप का नहीं। उक्त बातें शनिवार को प्रखंड के बरियारपुर पश्चिमी पंचायत भवन में आयोजित मंडल कार्यकर्ता बैठक सह सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा नेता रामकुमार वर्मा ने कहा। उन्होंने कहा आगामी 24 फरवरी को भागलपुर में प्रधानमंत्री की कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पार्टी के कुछ प्रखंड स्तरीय चाटू कार नेताओं के द्वारा मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं को दरकिनार करते हुए इसी स्थान पर एक बैठक गत 20 फरवरी कोआयोजित किया गया था जो भाजपा की नीति और रीति के प्रतिकूल है।

भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है, किसी के बाप का नहीं - रामकुमार वर्मा 2आश्चर्य है इस बैठक में पार्टी के जिला महासचिव रामप्रवेश साहनी जी भी शिरकत किए थे ।लेकिन उन्होंने प्रखंड के पुराने कार्यकर्ताओं और अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र के अध्यक्षों को इसकी जानकारी तक देना मुनासिब नहीं समझा। ऐसे लोगों को मैं स्पष्ट तौर पर कहना चाहता हूं कि भाजपा किसी के जेब कीपार्टी व बपौती नहीं है। यह कार्यकर्ताओं की पार्टी है। मनमाने ढंग से पार्टी को चलाने की इजाजत किसी को नहीं दिया जा सकता। चाहे हम हैं या और कोई। उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री की नीति सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश कार्यकर्ताओं को दिया और कहा आगामी 24 फरवरी को अधिक से अधिक कार्यकर्ता की भागीदारी भागलपुर में हो ।जिला केंद्र से संसाधन उपलब्ध होता है तो होता है ।

भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है, किसी के बाप का नहीं - रामकुमार वर्मा 3अन्यथा हम अपने स्तर से संसाधन उपलब्ध कराएंगे और हमारे मंडल के सभी कार्यकर्ता भागलपुर चलेंगे ।इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र और थैला देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को मंडल अध्यक्ष विकास भारती ,पूर्व मंडल अध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा, पार्टी नेता रामकुमार महतो ललित कुमार हितैषी, प्रकाश चंद्र झा श्याम , बरियारपुर पश्चिम के प्रभारी मुखिया राकेश रामचंद्र महतो, संतोष कुमार दास, अवनीश कुमार, डाक्टर हरे राम महतो, बाली चंद्र महतो, सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया। मौके पर दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे। बताते चलें कि गत 20 फरवरी को भाजपा नेता डॉक्टर रंजीत कुमार सिंह, अजय कुमार ,उपेंद्र साहनी के द्वारा कार्यकर्ताओं का एक बैठक आयोजित किया गया था । पार्टी की बैठक में एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप दल के अंदर जिला में गुटबाजी को दर्शाता है।

Share This Article