“पत्रकारिता से समाज को अपेक्षाएं” विषय पर डब्ल्यूजेएआई का संवाद आयोजित

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क
पटना-आज एआई के इस दौर में पत्रकार तकनीक का तो इस्तेमाल करें, लेकिन साथ ही अपने ज्ञान को भी लगातार अद्यतन करते रहें और अपना इंटेंशन भी सही रखें क्योंकि किसी भी चीज के बेहतर निर्माण के लिए तकनीक, ज्ञान और सही नीयत जरुरी होती है. पत्रकारिता की भी यही जरूरत है और समाज भी पत्रकारों से यही उम्मीद रखता है. वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित वर्चुअल संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (डब्ल्यूजेएआई) की स्वनियामक इकाई, वेब जर्नलिस्ट्स स्टैण्डर्ड ऑथरिटी (डब्ल्यूजेएसए) के मानद सदस्य और भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्ति अधिकारी ओमप्रकाश यादव ने यह बातें कहीं. 15 फ़रवरी की शाम को आयोजित “संवाद” का विषय था “पत्रकारिता से समाज को अपेक्षाएं”.

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article