महिला संवाद के तहत बेगूसराय में अबतक 368 ग्राम संगठनों में हुआ कार्यक्रम का आयोजन

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-


बेगूसराय जिला अंतर्गत महिला संवाद के 12वें दिन मंगलवार को 16 प्रखंडों के 32 जीविका महिला ग्राम संगठनों में कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। जिले में अबतक 368 ग्राम संगठनों में महिला संवाद कार्यक्रम उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित किया जा चुका है। इन कार्यक्रमों में लगभग 1 लाख जीविका से जुड़ी एवं गैर जीविका दीदियां उत्साह पूर्वक भाग ले चुकी हैं।


ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम सरकार के साथ महिलाओं के सीधा संवाद का सीधा एवं अनूठा माध्यम बना है। कार्यक्रम में जहां महिला सशक्तीकरण संबंधी योजनाओं की जानकारी महिलाओं के साथ साझा की जा रही है, वहीं महिलाओं द्वारा इन योजनाओं से हुए लाभ को भी अन्य दीदियों के साथ साझा कर रही हैं। दीदियां योजनाओं को और बेहतर बनाने का सुझाव भी संजीदगी के साथ दे रही हैं। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएँ अब अपने सपनों और आकांक्षाओं को खुलकर व्यक्त कर रही हैं। महिला संवाद कार्यक्रम महिलाओं के लिए उम्मीदों का एक ऐसा मंच साबित हो रहा है, जहाँ वे न केवल अपनी समस्याओं को उजागर कर रही हैं, बल्कि विकास की नई संभावनाओं की तलाश भी कर रही हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से महिलाएँ अपनी अपेक्षाओं और आवश्यकताओं को सीधे सरकार तक पहुँचा रही हैं।


महिला संवाद के तहत बेगूसराय में अबतक 368 ग्राम संगठनों में हुआ कार्यक्रम का आयोजन 2महिला संवाद कार्यक्रम के माध्यम से राज्य के विकास में आधी आबादी ने अपनी भागीदारी तो दिया ही है, वहीं कई ऐसी मांग भी रखी हैं जो इसकी उनके सशक्तीकरण का मार्ग प्रशस्त करे। संवाद कार्यक्रम में गाँव की महिलाएं गाँव के विकास के लिए अपनी इच्छाएं एवं आकांक्षाओं को सुचिबद्ध करा रही हैं और उसे ऑन लाइन अद्यतन भी करा रही हैं। बेगूसराय में 1885 ग्राम संगठनों में आयोजित होगा कार्यक्रम राज्यस्तरीय कार्यक्रम के तहत बेगूसराय में 18 अप्रैल से प्रारम्भ महिला संवाद कार्यक्रम 15 जून तक चलेगा और यह 1885 ग्राम संगठनों में आयोजित किया जाएगा। आजतक 368 ग्राम संगठनों में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा चुका है।

महिला संवाद के तहत बेगूसराय में अबतक 368 ग्राम संगठनों में हुआ कार्यक्रम का आयोजन 3राज्य सरकार द्वारा संचालित लोक कल्याणकारी योजनाओं की सफलता पर आधारित 3 फिल्में महिला संवाद रथ द्वारा प्रदर्शित की जाती है। इन फिल्मों में महिला आरक्षण, बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति (जीविका), नशामुक्ति अभियान, बाल-विवाह, दहेज़ प्रथा उन्नमूलन अभियान, मुख्यमंत्री मेधावृति योजना, मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना आदि की जानकारी वीडियो फिल्म के माध्यम से प्रदर्शित की जा रही है। साथ ही महिला सशक्तीकरण एवं स्वावलंबन के लिए राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों से संबंधित लीफलेट का वितरण किया जा रहा है। महिलाओं के बीच माननीय मुख्यमंत्री जी के संदेश का वितरण भी किया जा रहा है।


महिला संवाद के तहत बेगूसराय में अबतक 368 ग्राम संगठनों में हुआ कार्यक्रम का आयोजन 4महिला संवाद के दौरान ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं ने स्वास्थ्य सेवा में सुधार, कौशल विकास हेतु प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना, आधारभूत संरचनाओं का विकास, पेंशन राशि में बढ़ोत्तरी, उच्च शिक्षा का विकास, ग्राम संगठन के भवन का निर्माण, प्रत्येक पंचायत में सिलाई घर, महिला सुरक्षा हेतु महिला थाना, यातायात व्यवस्था में सुधार, सार्वजनिक स्थानों पर सामुदायिक शौचालय, सामुदायिक विवाह भवन, महिला बैंक, पिंक ऑटो सेवा, खेल मैदान एवं पार्क, दीदी की लाइब्रेरी दीदियों द्वारा उत्पादित वस्तुओं के लिए बिक्री केंद्र आदि प्रमुख है

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article