मालती गांव में 09दिवसीय रामकथा का भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के बरौनी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत मालती गांव ठाकुरबाड़ी से 751 कन्याएं भव्य कलश शीभा यात्रा में हुई शामिल।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के बरौनी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मालती गांव में नौ दिवसीय रामकथा के लिए मंगलवार को 751 कन्याओं द्वारा भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। जहां ब्रह्मऋषि कथावाचक आचार्य डॉ दुर्गेशाचार्य के मुखारविंद से मालती गांव में रामकथा का आयोजन किया गया है। वहीं आयोजक संघ के प्रदुमन प्रसाद सिंह ने बताया की सुन्दर परिधानों में सुसज्जित 751 कन्याओं के द्वारा कलश शोभायात्रा निकाली गई है।

- Sponsored Ads-

कलश शोभायात्रा मालती ठाकुरबारी से ब्रह्मास्थान होते हुए हाथी घोड़ा रथ पर विराजमान आचार्य जी के साथ बैण्ड बाजा व आर्केस्ट्रा के साथ एनएच 28 पिपरा चौक होते हुए सुधा डेयरी होते हुए कथा स्थल पर पहुंचा। वहीं इस पुनीत अवसर पर डेयरी प्रबंधक की ओर से दो टैंकर पानी का प्रबंध किया गया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सड़क पर भी जल का छिड़काव किया गया।

पिपरा देवस ग्रामीण के द्वारा जगह -जगह शरबत, ठंडा पानी, नींबू पानी की व्यवस्था भी की गई थी। वहीं कलश शोभा यात्रि रामकथा स्थल पर कलश यात्रा समाप्त किया गया। यह कथा 30 मई से 7 मई तक चलेगा। जहां उतर काशी से आए आचार्य डाॅ दुर्गेशाचार्य के अमृतवाणी से राम कथा कहा जाएगा। जिससे मालती पिपरा हाजीपुर राजवाड़ा एवं आसपास आदि क्षेत्र के लोग लाभान्वित होंगें। बरौनी थाना अध्यक्ष रजनीश कुमार, एएसआई उमेश प्रसाद यादव व पूरी टीम ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए यज्ञ समिति का भरपूर सहयोग किया

मौके पर शंभू झा, नीतीश कुमार, मनोज राय, मन्नू राय, समाजसेवी मुकेश कुमार, रामलोचन राय, मुन्ना राय, छतीश राय, संजय राय, सुनील कुमार राय, राजू राय, देवनंदन राय, राकेश कुमार, विपिन राय, भूषण राय, राम उदित राय सहित हजारों की संख्या में श्रद्धलुओं  ने भाग लिया।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धर्मवीर कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article