खोदावंदपुर में चित्रगुप्त महाराज व भैया दूज का पूजा शांतिपुर्ण संपन्न

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर में रविवार को प्रखंड क्षेत्र में भैया दूज और चित्रगुप्त महाराज का जयंती व पूजा धूमधाम से मनाया गया ।इस मौके पर जहां महिलाओं ने अपने भाई के दीर्घ जीवन की कामना के लिए रुई का बाती बनाकर पूजा अर्चना की ।वही चित्रांश समाज के लोगों ने भगवान चित्रगुप्त महाराज के प्रतिमा पर अपने आमदनी और खर्चा का हिसाब किताब लिखकर समर्पित किया।

विधि पूर्वक उनकी पूजा अर्चना की। इस मौके पर  चित्रांश समाज के बाड़ा निवासी अभिषेक सिंनहा,अभिनव आनंद, प्रियम सिंन्हा और राकेश मोहन सिन्हा ,विजय सिंन्हा ललन सिन्हा सहित सिंन्हा परिवार के अन्य सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

- Sponsored Ads-

खोदावंदपुर में चित्रगुप्त महाराज व भैया दूज का पूजा शांतिपुर्ण संपन्न 2उन लोगों ने चित्रांश समाज के साथ-साथ प्रदेश और देश के खुशहाली की कामना की।वही महिलाओं में प्रियंका कुमारी ज्योति सिंह लक्ष्मी कुमारी किरण देवी सहित अनेक महिलाओं ने भैया दूज का पूजा अर्चना किया और अपने भाई के दीर्घ एवं मंगल जीवन की कामना की।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article