सिमरिया गंगा धाम के गंगा महाआरती में शामिल हुए कृषि अधिकारी समेत कई साधु संत

DNB Bharat Desk

 

बनारस से पधारे मुख्य कलाकार सुजान ने अपनी मन,क्रम,वचन,वाणी से आए हुए अतिथियों को मंत्र मुग्ध कर दिया तथा सात पुरोहितों ने सात विधि से गंगा महाआरती कर श्रद्धालुओं का दिल जीत लिया।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय-अविरल व कल-कल करती गंगा की धारा व मां गंगा की आंचल के किनारे सिमरिया धाम में आयोजित राजकीय कल्पवास मेला में होने वाली नित्य संध्या गंगा की भव्य महाआरती में सोमवार को जिला कृषि पदाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद वर्मा, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी तेघड़ा धर्मेंद्र कुमार एवं बतौर यजमान मुन्ना कुमार सिंह शामिल हुए। बतौर एवं आगत अतिथि पधारे यजमान गंगा महाआरती,पुजन ,संकृतन, नाम -भजन, महाप्रसाद सामाग्री वितरण , दीप प्रज्वलन जैसी पुनीत कार्यों में भाग लिया।

- Sponsored Ads-

सिमरिया गंगा धाम के गंगा महाआरती में शामिल हुए कृषि अधिकारी समेत कई साधु संत 2वहीं इस कार्यक्रम में बनारस से पधारे मुख्य कलाकार सुजान ने अपनी मन,क्रम,वचन,वाणी से आए हुए अतिथियों को मंत्र मुग्ध कर दिया। तथा सात पुरोहितों ने सात विधि से गंगा महाआरती कर श्रद्धालुओं का दिल जीत लिया। वहीं इस कार्यक्रम में कुम्भ सेवा समिति के उपाध्यक्ष रामाशीष सिंह ने मंच संचालन किया। वहीं गंगा महाआरती में श्रद्धालुओं की भीड़ धीरे-धीरे उमड़ पड़ी । साथ ही गंगा महाआरती में श्रद्धालुओं तब झुम उठे जब माता गंगा की विद्यापति रचित रचना जय जय देवी सुरेश्वरी भगवती गंगे की गायन बनारस से पधारे प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा किया जाने लगा।

सिमरिया गंगा धाम के गंगा महाआरती में शामिल हुए कृषि अधिकारी समेत कई साधु संत 3गंगा महाआरती में श्रद्धालु गण, कल्पवासी तथा भूटान, नेपाल देश एवं भारत देश के कई राज्यों व बेगूसराय जिले सहित अन्य हिस्सों से आए श्रद्धालु शामिल हुए। मंच से गंगा महाआरती में शामिल होने तथा मुख्य यजमान एवं यजमान बनने के लिए बार -बार अपील किया गया। यहां बताते चलें कि सभी सातों पंडित सुन्दर परिधानों में सुस्सजित होकर गंगा महाआरती, संकृतन भजन, वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि पूर्वक करते हैं।

सिमरिया गंगा धाम के गंगा महाआरती में शामिल हुए कृषि अधिकारी समेत कई साधु संत 4 मौके पर थानाध्यक्ष चकिया ओपी दिवाकर प्रसाद सिंह,कुम्भ सेवा समिति के पदाधिकारी रामाशीष सिंह, एसडीआरएफ एवं डीडीआरएफ टीम,फायर ब्रिगेड तथा मेडिकल टीम सहित सैकड़ों श्रद्धालुगण शामिल होकर गंगा महाआरती के साक्षी बने। वहीं सभी आगत अतिथियों व यजमानों ने संबोधन में उद्गार के दो वचन व्यक्त किए।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article