बेगूसराय में खेलो इंडिया नेशनल यूथ गेम्स 2025के तहत फुटबॉल मैच में झारखंड की टीम बनी नेशनल चैंपियन

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में खेलो इंडिया नेशनल यूथ गेम्स 2025 के तहत फुटबॉल मैच खेला गया। इस फुटबॉल मैच को लेकर एक तरफ जहां खिलाड़ियों में काफी उत्साह देखने को मिला वहीं दूसरी तरफ झारखंड की टीम ने नेशनल चैंपियन बन गई। वहीं नेशनल चैंपियन बनने के बाद झारखंड के खिलाड़ी में काफी उत्साह देखने को मिला।यमुना भगत स्टेडियम खेल गांव बरौनी में फुटबॉल के ग्रुप-A महिला वर्ग में झारखंड और तमिलनाडु के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया।

बेगूसराय में खेलो इंडिया नेशनल यूथ गेम्स 2025के तहत फुटबॉल मैच में झारखंड की टीम बनी नेशनल चैंपियन 2इस फाइनल मैच में शुरू से ही दोनों टीम गोल के लिए एक दूसरे से जूझती रही। दोनों टीम के बीच कांटे की लगातार टक्कर रही और दोनों ही टीम पूरे मैच में कोई गोल नहीं कर सकी। दोनों ही टीम ने बराबरी का खेल खेला। मैच का परिणाम पेनल्टी गोल से हुआ। जबकि झारखंड की ओर से 6 पेनल्टी गोल किए गए। जिसमें एलिजाबेद इक्का ने 1 गोल, रिया ने 1 गोल, अलका ने 1 गोल, रीना ने 1 गोल, ममता ने 1 गोल और कप्तान शिवानी ने भी अपनी टीम के लिए 1 पेनल्टी गोल किया।

बेगूसराय में खेलो इंडिया नेशनल यूथ गेम्स 2025के तहत फुटबॉल मैच में झारखंड की टीम बनी नेशनल चैंपियन 3मैच के 27 वें मिनट पर झारखंड के एक खिलाड़ी को येलो कार्ड दिखाया गया तमिलनाडु की ओर से 5 पेनल्टी गोल दागे गए। जिसमें माधरवा ने 1 गोल, कप्तान मोनिशा ने 1 पेनल्टी गोल, किसका ने 1 पेनल्टी गोल, काव्या ने 1 पेनल्टी गोल और अंविता ने 1 पेनल्टी गोल किया। इस तरह तमिलनाडु मात्र 1 पेनल्टी गोल से फाइनल मुकाबला हार गई। 34वें मिनट पर तमिलनाडु की खिलाड़ी को येलो कार्ड दिखाया गया।

बेगूसराय में खेलो इंडिया नेशनल यूथ गेम्स 2025के तहत फुटबॉल मैच में झारखंड की टीम बनी नेशनल चैंपियन 4इस फाइनल मुकाबला खत्म होते ही डीएम तुषार सिंगला, मटिहानी विधायक राज कुमार सिंह, महापौर पिंकी देवी, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा, जदयू जिलाध्यक्ष रुदल राय, पूर्व महापौर संजय कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विजेता और उप विजेता टीम को पुरस्कार और मेडल प्रदान किया गया। आपको बताते चले कि बेगूसराय में 5 मई से 15 में तक खेलो इंडिया यूथ 2025 फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article