हैंडबॉल फाइनल मैच में सीवान और नवादा ने जमाया कप पर कब्जा

DNB Bharat Desk

बालिका वर्ग में सीवान की टीम ने मैरवा की टीम को 13 -9 से किया पराजित तो बालक वर्ग में नवादा ने बेगूसराय को 26 – 22 से हराया

डीएनबी भारत डेस्क 

जिला हैंडबॉल संघ बेगूसराय के तत्वावधान में दुलारपुर मठ के प्रांगण में आयोजित तीन दिवसीय 11वीं बिहार सीनियर बालक बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में सीवान एवं नवादा की टीम विजेता बनी। गुरूवार को खेले गये फाइनल मैच में बालिका वर्ग में सीवान की टीम ने आरएलबी मैरवा एकेडमी को 13-9 से पराजित किया वहीं बालक वर्ग में नवादा की टीम ने एक संघर्षपूर्ण मुकाबले में बेगूसराय को 26-22 से पराजित कर विजेता कप पर अपना कब्जा जमाया।

- Sponsored Ads-

मुख्य अतिथि तेघड़ा विधायक रामरतन सिंह ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाडिय़ों के बीच कप एवं अन्य पुरस्कार का वितरण किया। इसके पूर्व खेल आयोजन समिति की ओर से महंत प्रणव भारती के द्वारा मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों को चादर एवं माला से सम्मानित किया गया।हैंडबॉल फाइनल मैच में सीवान और नवादा ने जमाया कप पर कब्जा 2 स्वागत भाषण शिक्षाविद सच्चिदानंद पाठक ने किया। मंच संचालन राकेश कुमार महंथ ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन अधिवक्ता सह पत्रकार शशिभूषण भारद्वाज ने किया।

उद्घोषक के रूप में अमरजीत कुमार एवं प्रशांत कुमार ने अपनी भूमिका निभाई। मौके पर बिहार हैंडबॉल संघ के सचिव ब्रजकिशोर शर्मा, पूर्व डीएसपी सुनील कुँवर, सरपंच अरविन्द कुमार सिन्हा, मुखिया आरती कुमारी, पंसस महेन्द्र ठाकुर, मंतोष सिंह, सौरव, कुणाल, अमित, विकास, मंजेश आदि मौजूद थे।

तेघड़ा, बेगूसराय से शशिभूषण भारद्वाज 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article