समस्तीपुर विकास मंच की पहल: 200 जरूरतमंदों के बीच किया गया कंबल वितरण, लोगों में खुशी

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर प्रखंड के विशनपुर पंचायत स्थित रिद्धि-नाव्या निवास पर रविवार को समस्तीपुर विकास मंच के द्वारा करीब 200 गरीब व जररतमंदो के बीच कम्बल वितरित किया गया l समारोह का उद्घाटन चिकित्सक डाo एस.ए.आलम, समाजसेवी छेदी लाल भरतिया, एथेलेटिक्स संघ के जिलाध्यक्ष मोo रिजुउल इस्लाम रिज्जू उर्फ बाबा तथा चिकित्सक मोo रहमान ने फीता काट कर किया l

- Sponsored Ads-

अध्यक्षता समस्तीपुर विकास मंच के संयोजक राकेश कुमार ठाकुर, संचालन सह संयोजक मनोज कुमार राय, स्वागत संबोधन अधिवक्ता मोo शाहिद हुसैन उर्फ मुखिया जी तथा धन्यवाद ज्ञापन समाजसेवी ईo राजेश कुमार राय ने की l कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि सह चिकित्सक डाo एस.ए.आलम ने कहा कि दूसरों के दुखों को समझना इंसान का धर्म होता है, इंसान में अगर सेवा की भावना जागृत हो जाए तो हमारा देश और समाज उन्नति के मार्ग पर अग्रसर हो जाएगा।

समस्तीपुर विकास मंच की पहल: 200 जरूरतमंदों के बीच किया गया कंबल वितरण, लोगों में खुशी 2एथेलेटिक्स संघ के जिलाध्यक्ष मोo रिजुउल इस्लाम रिज्जू उर्फ बाबा तथा समाजसेवी छेदी लाल भरतिया ने कहा कि समाज सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य का काम है। गरीबों की सेवा करने से जो सुकून मिलता है वह दुनिया की कोई भी दौलत में सुकून नहीं मिल सकता है।इस अवसर पर चिकित्सक डाo एस.ए.आलम, समाजसेवी छेदी लाल भरतिया, एथेलेटिक्स संघ के जिलाध्यक्ष मोo रिजुउल इस्लाम रिज्जू उर्फ बाबा, चिकित्सक मोo रहमान, समस्तीपुर विकास मंच के संयोजक राकेश कुमार ठाकुर,

समस्तीपुर विकास मंच की पहल: 200 जरूरतमंदों के बीच किया गया कंबल वितरण, लोगों में खुशी 3

ट्रेड यूनियन नेता शत्रुध्न प्रसाद पंजी, ट्रेड यूनियन नेता नीतीश कुमार, समाजसेवी ईo पंकज कुमार, समाजसेवी सह अधिवक्ता मोo शाहिद हुसैन उर्फ मुखिया जी, सह संयोजक ईo राजेश कुमार राय, पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामविनोद पासवान, समाजसेवी नीरज भारद्वाज, उत्कर्ष बैंक के वरीय प्रबंधक रवि आनंद, सह संयोजक मनोज कुमार राय, मीडिया प्रभारी रंजीत कुमार रंभू, ट्रेड यूनियन नेता संतोष निराला, लियाफी के सचिव प्रमोद कुमार पप्पू, समाजसेवी राजेश कुमार साह, जयलाल राय, रामलौलिन राय, कंचन ठाकुर, सीतेश ठाकुर, अभिषेक कुमार, पूर्व मुखिया विजय राय, समाजसेवी मोo अमरोज, अमन, घुटरू, कृषु, रिद्धि, नाव्या, रिमझिम आदि मौजूद थे l

Share This Article