अज्ञात ऑटो की ठोकर से वृद्ध भिखारी जख्मी, पुलिस ने इलाज के लिए भेजा अस्पताल

DNB Bharat Desk

बेगूसराय/खोदावंदपुर-अज्ञात ओटो की  ठोकर से एक वृद्ध  गंभीर रूप से जख्मी हो गया ।घटना मंगलवार की बताई जाती है। जख्मी की पहचान छौराही प्रखंड के इजराहा निवासी शिवनंदन यादव के 65 वर्षीय पुत्र हरिकिशन यादव के रूप में किया गया है।

- Sponsored Ads-

प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि एक भिखारी पैदल जा रहा था तभी अचानक घटनास्थल के निकट एक ऑटो की चपेट में आ गया जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

घटना की सूचना खोदाबंदपुर पुलिस को दिया गया। जानकारी मिलते हुए थाना की एस आई अंजली कुमारी मौके पर पहुंची तथा जख्मी  को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article