बेगूसराय पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चार कुख्यात अपराधी को हथियार के साथ किया गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

गिरफ्तारी रतनपुर थाने की पुलिस ने की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय पुलिस को एक बार फिर भारी सफलता हाथ लगी है। जहां चार कुख्यात अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी रतनपुर थाने की पुलिस ने की है। बताया जा रहा है कि चार अपराधी एक जगह एकत्रित होकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चार कुख्यात अपराधी को हथियार के साथ किया गिरफ्तार 2 तभी इसकी सूचना बेगूसराय के एसपी मनीष कुमार को लगी। एसपी मनीष कुमार ने एक टीम सदर डीएसपी सुबोध कुमार के नेतृत्व में गठन किया। सूचना के आधार पर पुलिस के द्वारा चरो तरफ घेराबंदी कर के चारों अपराधी को गिरफ्तार किया है। चारों अपराधी के पास से दो पिस्टल और गोली भी बरामद किया है।

बेगूसराय पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चार कुख्यात अपराधी को हथियार के साथ किया गिरफ्तार 3एसपी मनीष कुमार ने बताया है कि चार अपराधी एक जगह एकत्रित होकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में था। तभी चारों अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से दो पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। एसपी मनीष कुमार ने बताया है कि सुजीत कुमार कुख्यात अपराधी था। और चेरीया बरियारपुर में पुलिस पर फायरिंग किया था। और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार पुलिस छापेमारी कर रही थी।

बेगूसराय पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चार कुख्यात अपराधी को हथियार के साथ किया गिरफ्तार 4कल शाम में सूचना मिली कि सुजीत कुमार अपने चार साथी के साथ किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। तभी इसकी गिरफ्तारी हुई है। उन्होंने बताया कि चारों अपराधी कुख्यात अपराधी है। और इन सभी पर कई लूट रंगदारी सहित कई अन्य मामला इस पर दर्ज है।

डीएनबी भारत डेस्क

 

Share This Article