दक्षिण पूर्व रेलवे क्षेत्राधिकार में पब्लिक एजिटेशन, साउथ बिहार एवं थावे-छपरा एक्सप्रेस के परिचालन में बदलाव।  

DNB Bharat

डीएनबी भारत डेस्क 

 

पटना- दक्षिण पूर्व रेलवे क्षेत्राधिकार में पब्लिक एजिटेशन के कारण पूर्व मध्य रेल से खुलने या पहुंचने वाली ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है।जिसकी विभागीय जानकारी हाजीपुर मुख्यालय मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विरेन्द्र कुमार देते हुए बताया-

- Sponsored Ads-

1. दिनांक 22.09.2022 को थावे से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 18182 थावे-टाटा एक्सप्रेस का परिचालन रद्द रहेगा ।

2. दिनांक 22.09.2022 को राजेंद्रनगर टर्मिनल से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 13288 राजेंद्रनगर टर्मिनल-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस का परिचालन रद्द रहेगा ।

3. दिनांक 21.09.2022 को दुर्ग से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 13287 दुर्ग-राजेंद्रनगर टर्मिनल साउथ बिहार एक्सप्रेस का आंशिक समापन रायगढ़ में किया जाएगा । इस प्रकार रायगढ और राजेंद्रनगर टर्मिनल के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article