बेगूसराय पुलिस ने फरार नबालिक प्रेमी युगल को सकुशल किया बरामद

DNB Bharat

खोदावंदपुर थानाक्षेत्र का मामला, पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

डीएनबी भारत डेस्क 
खोदावंदपुर पुलिस ने विगत दिनों थाना क्षेत्र के एक गांव से फरार प्रेमी युगल को सकुशल बरामद करने में सफलता पाई है। तथा जांच में जुट गई है। बताते चले कि थाना क्षेत्र के एक गांव से विगत दिनों एक नाबालिक लड़की प्रेमी के साथ फरार हो गयी थी।

इस मामले में नाबालिक छात्रा के स्वजनों ने खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के बाड़ा वार्ड 4 निवासी दिनेश सहनी के पुत्र शशिभूषण सहनी के विरुद्ध अपने पुत्री के अपहरण कर लेने का लिखित शिकायत दर्ज कराया था।

- Sponsored Ads-

पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर छापेमारी कर आरोपी शशिभूषण सहनी एवं अपहृत लड़की को सकुशल बरामद कर लिया है। एसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष सुदिन राम ने बताया कि इस मामले में अग्रेतर कारवाई किया जा रहा है।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नीतेश कुमार गौतम 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article