सरिता बनी विद्यालय शिक्षा समिति की सचिव

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के भगवानपुर में उत्क्रमित मध्य विद्यालय कन्या मधेपुरा में शुक्रवार को विद्यालय शिक्षा समिति के गठन को लेकर अभिभावकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सावित्री कुमारी व पर्यवेक्षण रईस उद्दीन ने की। इस अवसर पर सर्व सम्मति से सरिता कुमारी को सचिव,रीना देवी व संगीता देवी को जीविका समूह से सदस्य के रूप में चयनित किया गया।

- Sponsored Ads-

सरिता बनी विद्यालय शिक्षा समिति की सचिव 2अनुसूचित जाति से सुंदर देवी एवं सुधा देवी, अति पिछड़ा जाति से सरिता कुमारी एवं किरण देवी, दिव्यांग कोटि से मनोरम देवी को सदस्य के रूप में चयनित किया गया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article