नालंदा नेत्रालय के संस्थापक डॉ अरविंद कुमार सिन्हा ने मोबाइल आई केयर वाहन को जिलेवासियों के लिए किये समर्पित

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

रविवार को सांसद कौशलेंद्र कुमार, डॉ . श्याम नारायण प्रसाद व डॉ. अवधेश प्रसाद ने हरी झंडी दिखाते हुए रवाना किया। इस मौके पर सांसद ने कहा कि यह एक बहुत बड़े दृढ़ संकल्प का परिणाम है। डॉ . अरविंद कुमार सिन्हा के इस नेक कदम की जितनी तारीफ की जाए कम है। वही डॉ. श्याम नारायण प्रसाद ने कहा कि मोबाइल आई केयर वाहन सेवा दूरदराज क्षेत्रों के लिए वरदान साबित होगी।

- Sponsored Ads-

नालंदा नेत्रालय के संस्थापक डॉ अरविंद कुमार सिन्हा ने मोबाइल आई केयर वाहन को जिलेवासियों के लिए किये समर्पित 2डॉ. अभिनव सिन्हा ने बताया कि आई केयर वैन के माध्यम से गांवों में जाकर नेत्र रोगियों की जांच करना, मोतियाबिंद समेत अन्य रोगियों का पता लगाकर उन्हें उचित परामर्श देने के उद्देश्य से यह सेवा शुरू की गई है। साथ ही मुफ्त इलाज, ऑपरेशन व दवा के लिए आयुष्मान भारत के तहत बेहतर चिकित्सीय सुविधा भी उपलब्ध कराया जाएगा। आज यह वाहन ओंदा गांव जायेगी जहां कैंप लगाकर रोगियों की जांच की जायेगी। इस मोबाइल क्लीनिक वाहन सेवा में आधुनिक उपकरणों के साथ-साथ एक डॉक्टर व टेक्नीशियन भी तैनात होंगे।

नालंदा नेत्रालय के संस्थापक डॉ अरविंद कुमार सिन्हा ने मोबाइल आई केयर वाहन को जिलेवासियों के लिए किये समर्पित 3डॉ . अरविंद कुमार सिन्हा ने कहा कि यह ख्याल काफी दिनों से मन में चल रहा था। आखिरकार आज वो दिन आ गया जिसका इंतजार कर रहा था। उन्होंने नालंदा व आसपास जिले के लोगों से भी अपील की है कि इस मोबाइल आई केयर वाहन का लाभ उठाएं। इसके लिए नालंदा नेत्रालय से संपर्क कर सकते हैं। इस मौके पर डॉ. सुनीति सिन्हा, डा. अश्विनी कुमार वर्मा, डॉ . अचला वर्मा, आईएमए व रोटरी तथागत के सदस्य मौजूद थे।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article