बिहार शरीफ के आईएमए हॉल में हुआ दायित्व ग्रहण समारोह का आयोजन

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

नालंदा-भारतीय जनता पार्टी नालंदा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजेश कुमार का दायित्व ग्रहण समारोह बुधवार को बिहारशरीफ स्थित आईएमए हॉल में आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. सुनील कुमार उपस्थित रहे। समारोह के दौरान राजेश कुमार को औपचारिक रूप से जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया।

बिहार शरीफ के आईएमए हॉल में हुआ दायित्व ग्रहण समारोह का आयोजन 2अपने संबोधन में बीजेपी नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी और कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे जन-जन तक इन योजनाओं का लाभ पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार करें और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ें।

बिहार शरीफ के आईएमए हॉल में हुआ दायित्व ग्रहण समारोह का आयोजन 3प्रदेश से आए नेताओं ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने और एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में अभूतपूर्व विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जहां मेहनती कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलता है और हर कार्यकर्ता को पार्टी को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

Share This Article