सीडी फोर्ट पब्लिक स्कूल में 76वें गणतंत्र दिवस का किया गया भव्य आयोजन

DNB Bharat Desk

बेगूसराय/खोदावंदपुर-सीडी फोर्ट पब्लिक स्कूल में 76वें गणतंत्र दिवस का आयोजन बड़े धूमधाम और गर्व के साथ मनाया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर विद्यालय का प्रांगण तिरंगे के रंगों से सजा हुआ था और देशभक्ति के जोश से गूंज रहा था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री ई.एन. शर्मा (जीएम, कोल इंडिया एक्सकेवेशन), कार्यक्रम की अध्यक्षता मंजू सांगाही (चेयरपर्सन), सुधीर कुमार सिंह (डायरेक्टर), संतोष ईश्वर (प्रधानाचार्य), और राम जानकी साह (उप-प्रधानाचार्य) ने की, रिटायर्ड शिक्षक रामकृष्ण पोद्दार जिनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी गरिमा प्रदान की।

- Sponsored Ads-

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक मृत्युंजय कुमार और कक्षा 9वीं के छात्र सौरव कुमार व आदित्य कुमार ने किया। इन तीनों ने अपने प्रभावशाली और शानदार अंदाज में गणतंत्र दिवस के महत्व को बखूबी बताया और कार्यक्रम को बाखूबी संचालित किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री ई.एन. शर्मा द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने से हुआ। जैसे ही तिरंगा हवा में लहराया, पूरा प्रांगण “जन गण मन” के गायन से गूंज उठा। ध्वजारोहण के बाद अतिथियों ने संविधान की महत्ता और हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने कई शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनमें देशभक्ति गीत, नृत्य और नाटिका “संविधान की गाथा” शामिल थी। विशेष रूप से कक्षा 9वीं के छात्रों द्वारा प्रस्तुत नाटक ने संविधान के निर्माण और उसकी प्रासंगिकता को प्रभावशाली तरीके से दर्शाया।

मुख्य अतिथि श्री ई.एन. शर्मा ने अपने संबोधन में छात्रों को मेहनत, अनुशासन और देशभक्ति के महत्व को समझाया। उन्होंने कहा, “गणतंत्र दिवस केवल एक उत्सव नहीं है, बल्कि यह हमारे अधिकारों और कर्तव्यों की याद दिलाने का दिन है।”

सीडी फोर्ट पब्लिक स्कूल में 76वें गणतंत्र दिवस का किया गया भव्य आयोजन 4चेयरपर्सन मंजू सांगाही ने अपने भाषण में छात्रों को जीवन में सफलता पाने के लिए ईमानदारी, परिश्रम और सकारात्मक दृष्टिकोण को अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष ईश्वर ने छात्रों से देश के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, “हमारा गणतंत्र तभी मजबूत रहेगा जब हम शिक्षित, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनेंगे।”

सीडी फोर्ट पब्लिक स्कूल में 76वें गणतंत्र दिवस का किया गया भव्य आयोजन 5कार्यक्रम के समापन पर सभी छात्रों को मिठाई वितरण की गई। मंच से “जय हिंद” के नारों के साथ पूरा प्रांगण गूंज उठा। इस दिन ने सभी को अपने कर्तव्यों का अहसास कराया और देश के प्रति गर्व और जिम्मेदारी का जश्न मनाने का एक अविस्मरणीय अवसर प्रदान किया।

सीडी फोर्ट पब्लिक स्कूल में 76वें गणतंत्र दिवस का किया गया भव्य आयोजन 6
शिवू राउत, सामाजिक कार्यकर्ता सह भाकपा नेता, चमथा 3, बछवाड़ा
सीडी फोर्ट पब्लिक स्कूल में 76वें गणतंत्र दिवस का किया गया भव्य आयोजन 7
राकेश कुमार उर्फ बच्चा बाबू, मुखिया – 2, बछवाड़ा
सीडी फोर्ट पब्लिक स्कूल में 76वें गणतंत्र दिवस का किया गया भव्य आयोजन 8
जगदीश राय उर्फ मुन्ना, मुखिया प्रतिनिधि सह नेता, कांग्रेस, दादूपुर, बछवाड़ा
संजय दास, मुखिया, चमथा - 1, बछवाड़ा
संजय दास, मुखिया, चमथा – 1, बछवाड़ा
सीडी फोर्ट पब्लिक स्कूल में 76वें गणतंत्र दिवस का किया गया भव्य आयोजन 9
धर्मेंद्र कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता, बछवाड़ा, बेगूसराय
सीडी फोर्ट पब्लिक स्कूल में 76वें गणतंत्र दिवस का किया गया भव्य आयोजन 10
संजय सिंह, प्रधानाचार्य, उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दादूपुर, बछवाड़ा
शिव प्रकाश गरीब दास, प्रदेश अध्यक्ष, बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस
शिव प्रकाश गरीब दास, प्रदेश अध्यक्ष, बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस
डॉ एल शाह, चिकित्सा पदाधिकारी सह शांति सेवा सदन, बनवारीपुर, भगवानपुर
डॉ एल शाह, चिकित्सा पदाधिकारी सह शांति सेवा सदन, बनवारीपुर, भगवानपुर
मुन्ना सहनी, ग्राम पंचायत राज, रसलपुर, भगवानपुर
मुन्ना सहनी, ग्राम पंचायत राज, रसलपुर, भगवानपुर

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article