बेगूसराय में मोहर्रम का पर्व काफी धूमधाम से मनाया जा रहा है, पर्व को लेकर प्रशासन के द्वारा भी पुख्ता इंतजाम

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में मोहर्रम का पर्व काफी धूमधाम से मनाया जा रहा है। मोहर्रम के पर्व को लेकर प्रशासन के द्वारा भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिससे कि कहीं भी असामाजिक तत्वों के द्वारा किसी प्रकार का बलवा ना फैलाया जा सके। इसके लिए जगह-जगह पुलिस की भी तैनाती की गई है।

- Sponsored Ads-

बीती देर रात ताजिया जुलूस निकाली गई जो शहर के विभिन्न इलाकों से गुजरती हुई देर रात पुनः अपने स्थान पर पहुंची। नगर थाना क्षेत्र में निकाली गई इस ताजिया जुलूस में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे जुलूस में बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों के द्वारा पारंपरिक अस्त्र शस्त्रों से कई तरह के करतब दिखाए जा रहे थे।

बेगूसराय में मोहर्रम का पर्व काफी धूमधाम से मनाया जा रहा है, पर्व को लेकर प्रशासन के द्वारा भी पुख्ता इंतजाम 2जिला प्रशासन की निगरानी में यह ताजिया जुलूस शांतिपूर्ण एवं सद्भाव तरीके से अपने गंतव्य स्थान पर पहुंची।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article