ग्राम पंचायत विकास योजना को लेकर हुआ ग्राम सभा का आयोजन

DNB Bharat Desk

खोदावंदपुर के बाड़ा पंचायत के पंचायत भवन परिसर में मंगलवार को ग्राम सभा का आयोजन किया गया। आयोजित सभा की अध्यक्षता बाड़ा पंचायत की मुखिया बेबी देवी ने की।इस मौके पर वार्ड सदस्यों ने अपने-अपने वार्ड में जर्जर नाली गली को दुरुस्त किए जाने की जरूरत बताते हुए इन कार्यों की सूची उपलब्ध कराया।

- Sponsored Ads-

ग्राम सभा में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, कबीर अंत्येष्टि योजना, राशन कार्ड योजना समेत कई अन्य योजनाओं से जुड़े लंबित कार्यों के निष्पादन पर आगे की रणनीति बनायी गयी। ग्राम सभा में पंचायत के पूर्व मुखिया टिंकू राय ने ग्रामीणों को कचरा उठाव कार्य में कार्य के समुचित संचालन के लिए सभी परिवारों को 30 रुपया महीना पारिश्रमिक राशि के रूप में जमा करने की अपील लोगों से की।

ग्राम पंचायत विकास योजना को लेकर हुआ ग्राम सभा का आयोजन 2मौके पर उपमुखिया मीणा देवी, पंचायत सचिव मनीष कुमार, ग्रामीण विकास विभाग के कनीय अभियंता विकास कुमार,आवास सहायक मनोज कुमार, रोजगार सेवक धर्मेंद्र कुमार, पंचायत के सभी वार्ड सदस्य ग्रामीण मौजूद रहे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article