गांव-गांव तक पहुँचेंगी डाक विभाग की योजनाएं, अब नहीं होगी इंटरनेट और आधार की समस्या
डीएनबी भारत डेस्क
समस्तीपुर:भारतीय डाक विभाग की जन-कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने और लोगों को वित्तीय रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से समस्तीपुर मंडल द्वारा एक विशेष पहल की जा रही है। डाक विभाग की विभिन्न सेवाओं के प्रचार-प्रसार हेतु डाक अधीक्षक रॉबिन चंद्र ने विशेष प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया।

डाक अधीक्षक ने बताया कि पूरे समस्तीपुर जिले में इस प्रचार रथ के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लोगों को डाक विभाग की प्रमुख सेवाओं जैसे:- बचत खाता सुकन्या समृद्धि योजना, डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा , इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की डिजिटल बैंकिंग सेवाएँ एवं बाल आधार बनाने जैसी सुविधाएं दी जाएगी। डाक अधीक्षक ने बताया कि इस अभियान का मुख्य लक्ष्य उन लोगों को बैंकिंग और बीमा सेवाओं से जोड़ना है जो अभी भी इन सुविधाओं से वंचित हैं।
विभाग का प्रयास है कि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे।साथ हीं समस्तीपुर डाक प्रमंडल अंतर्गत पुरुषोत्तमपुर हलई उपडाकघर नये भवन में शिफ्ट किया गया है I पूर्व में संचालित उपडाकघर के जर्जर भवन होने के वजह से डाकघर के कर्मचारियों समेत स्थानीय ग्राहकों को कई तरह के परेशानियों का सामना करना पड़ता था I इस भवन की बिल्डिंग काफी जर्जर हो गई थी I मकान मालिक द्वारा इस भवन के बगल में हीं नये बिल्डिंग का निर्माण कराकर उपलब्ध कराया गया है I अक्सर पुराने भवन के कारण इन्टरनेट सुविधा में समस्या वर्षा के मौसम में विभागीय डाक्यूमेंट्स के रख रखाव में काफी परेशानी होती थी I
जगह की कमी के कारण लोगों को आधार बनवाने में भी दिक्कतें आती थी , जिसे डाक निरीक्षक पश्चिमी अनुमंडल, समस्तीपुर एवं डाक अधीक्षक कार्यालय के प्रयास से विभाग ने पुराने भवन को खाली कर नये भवन में शिफ्ट कर दिया है। जिसका विधिवत उद्घाटन समस्तीपुर डाक प्रमंडल के डाक अधीक्षक ने फीता काट कर किया। इस अवसर पर डाक अधीक्षक ने बताया कि उपडाकघर के नये बिल्डिंग में शिफ्ट होने से अब स्थानीय लोगों को डाकघर के सभी योजनाओं का लाभ लेना और भी सुलभ हो जायेगा Iइस डाकघर का उद्देश्य स्थानीय निवासियों को बेहतर डाक सेवाएं प्रदान करना है। यह डिजिटल बैंकिंग और अन्य आधुनिक डाक सेवाओं सहित कई सुविधाएं प्रदान करता है।लोग अब स्पीड पोस्ट, पार्सल आदि सेवाओं का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से आसानी से कर सकेंगे I
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट