चिराग मेमोरियल भारती क्रिकेट कप के उद्घाटन मुकाबले मे गौडा की टीम हुई विजयी

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के भगवानपुर प्रखंड के श्री विष्णुदेव नारायण उच्च माध्यमिक विद्यालय, तेयाय के मैदान मे एलेवन स्टार क्रिकेट क्लब , रघुनन्दन पुर के संयोजन मे चिराग मेमोरियल भारती क्रिकेट कप – 2025 का शुभारम्भ शुक्रवार को हुआ । महंथ सह मुखिया प्रणव भारती , लोकगायक डा सच्चिदानंद पाठक, तकिया पंचायत के मुखिया सोनू कुमार , भूतपूर्व सरपंच हरिकान्त चौधरी , राकेश कुमार महंथ एवं स्मृतिशेष चिराग के पिता पंकज चौधरी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इस टूर्नामेंट की शुरूआत की।

- Sponsored Ads-

टाॅस जीतकर गौडा ने बछवाडा को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया ।बछवाडा की टीम 18.4 ओभर मे 142 रन पर ऑल आउट हो गयी । जबाव मे गौडा ने इस लक्ष्य को 14.5 ओभर मे 6 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया । गौडा की ओर से इन्दल कुमार ने नाबाद 45*रन की आतिशी पारी खेली । उन्हे मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया ।

चिराग मेमोरियल भारती क्रिकेट कप के उद्घाटन मुकाबले मे गौडा की टीम हुई विजयी 2मैच के मुख्य निर्णायक हरिओम जी व रणवीर कुमार थे जबकि ऑनलाइन स्कोरर की भूमिका मे सुनील कुमार व तापस कुमार थे । मैच का ऑखो देखा हाल विक्रम कुमार, प्रशान्त प्रसून व मानस कुमार ने सुनाया । इस अवसर पर एलेवन स्टार क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष राजीव कुमार ( कन्हैया ) , सचिव चिन्मय आनंद, चंदन गुड्डू, सीताराम ठाकुर , जगवीर, गौतम कुमार , दीपक कुमार, केशव , रामू , विवेक समेत काफी संख्या मे खेलप्रेमी उपस्थित थे ।आयोजन सचिव चिन्मय आनंद ने बताया कि कल महना का मुकाबला सिमरिया के साथ खेला जायगा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article