अनाज से लदी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर विद्युत ट्रांसफार्मर से टकराई,बाल बाल बचे चालक समेत अन्य लोग

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के तेयाय ओपी क्षेत्र के अतरुआ चकसदाद में शुक्रवार को एक बड़ी दुर्घटना होते होते बच गया। ओपी क्षेत्र के अतरुआ गांव स्थित अतरुआ चौक मल्हीपुर पथ पर शुक्रवार को दोपहर में मल्हीपुर की ओर से अनाज लदा किसी व्यापारी का ट्रैक्टर अतरुआ चौक की ओर आ रही थी ।

- Sponsored Ads-

अनाज से लदी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर विद्युत ट्रांसफार्मर से टकराई,बाल बाल बचे चालक समेत अन्य लोग 2वह चकसदाद से गुजर रही थी तभी सामने से आ रही एक वाहन के क्रोसिंग के दौरान उक्त अनाज लोड ट्रैक्टर सड़क किनारे अवस्थित विद्युत ट्रांसफार्मर से टकरा गया। टकराते ही ट्रांसफार्मर ट्रैक्टर पर झुक गया। लोगों के चिल्लाने पर चालक ट्रैक्टर को रोका गया । अन्यथा बड़ी दूर्घटना हो सकती थी। बिजली विभाग को सूचना मिलते ही बिजली काट कर मौके पर पहुंची तथा ट्रांसफार्मर को ठीक किया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article