उपस्वास्थ्य केंद्र में अतिरिक्त टीकाकरण केंद्र का हुआ शुभारंभ

DNB Bharat Desk

बेगूसराय/खोदावंदपुर-बिहार सरकार के द्वारा स्वास्थ्य क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन किया जा रहा है। स्वास्थ्य संस्थानों को आवश्यक संसाधनों एवं करमियो से सुसज्जित किया जा रहा है। इसका लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिले सरकार सतत प्रयत्नशील है। इसी के तहत सिविल सर्जन बेगूसराय के निर्देश पर खोदावंदपुर में हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर चलकी और बरियारपुर पूर्वी में अतिरिक्त टीकाकरण केंद्र का शुभारंभ किया गया।

- Sponsored Ads-

केंद्र का उद्घाटन मंगलवार को प्रभारी डॉक्टर दिलीप कुमार ने किया ।उद्घाटन के पश्चात ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा अतिरिक्त टीकाकरण केंद्र खुल जाने से पोषक क्षेत्र को प्रत्येक बच्चों और माताओ को जानलेवा बीमारियों से प्रतिरक्षण का विशेष लाभ मिल सकेगा ।

उपस्वास्थ्य केंद्र में अतिरिक्त टीकाकरण केंद्र का हुआ शुभारंभ 2यहां सोमवार, मंगलवार और गुरुवार को छूटे हुए बच्चों और माता का विशेष रूप से टीकाकरण किया जाएगा ।इस अवसर पर स्वास्थ्य प्रबंधक सत्यदर्शी कुमार, एएनएम अहिल्या विमल, शत्रुघ्न पासवान, सहित सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी आशा एवं ग्रामीण मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article