बछवाड़ा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य कर्मियों ने लिया कुष्ठ उन्मूलन अभियान को सफल बनाने की शपथ

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा प्रखंड मुख्यालय स्थित समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बछवाड़ा में सोमवार को स्वास्थ्य कर्मी ने कुष्ठ उन्मूलन अभियान को सफल बनाने के लिए शपथ ली। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य प्रबंधक मो इमरान ने बताया कि राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के पुण्य तिथी के अवसर पर समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के सभी स्वास्थ्य कर्मी को कुष्ठ उन्मूलन को लेकर शपथ दिलायी गयी।बछवाड़ा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य कर्मियों ने लिया कुष्ठ उन्मूलन अभियान को सफल बनाने की शपथ 2

- Sponsored Ads-

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य कर्मी के द्वारा प्रत्येक पंचायत में कुष्ठ रोगी संबंधित सर्वे किया जाता है, वही चिन्हित मरीजों को समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के द्वारा मुफ्त दवा दिया जाता है।उन्होंने कहा कि वैसे व्यक्ति जो कुष्ठ रोगी से ग्रसित है उनसे भेद भाव ना करें ।

मौके पर डॉ राजीव रंजन,बीसीएम शारदा कुमारी, कुष्ठरोग विशेषज्ञ राधा कुमारी,संजय पाण्डेय,निरंजन राउत, वर्णेश कुमार,मो इजहार आलम,रूपेश कुमार समेत सपना कुमारी,विभाग कुमारी,सुहानी कुमारी,इन्दु कुमारी समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।

बेगूसराय बछवाड़ा संवादाता सुजीत कुमार

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article