50 वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में बिहार टीम में दो बालक एवं दो बालिका खिलाड़ी का हुआ चयन

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय जिले के बीहट में अपनी मेहनत और बेहतर खेल के आधार पर बेगूसराय जिला कबड्डी संघ के बैनर तले बालक बालिका कबड्डी खिलाड़ी ने एक बार फिर से बिहार जूनियर बालक बालिका कबड्डी टीम में जगह बनाई। हरिद्वार उत्तराखंड में आयोजित होने वाली 50 वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने वाली बिहार राज्य की टीम में चार खिलाड़ी का चयन किया गया। जिसमें से बालक वर्ग में मटिहानी निवासी राजा कुमार, नप बीहट वार्ड संख्या 21 गुरुदासपुर टोला निवासी रामसेवक सिंह का पुत्र राहुल कुमार का चयन किया गया है।

50 वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में बिहार टीम में दो बालक एवं दो बालिका खिलाड़ी का हुआ चयन 2जबकि बालिका कबड्डी टीम में राज्य जूनियर बालिका कबड्डी टीम के कप्तान के रुप में नप बीहट वार्ड संख्या 29 जागीर रतन चौक टोला निवासी सिकंदर सिंह की पुत्री रिया कुमारी, रिंसी कुमारी एवं टीम कोच के रूप में पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी श्वेता कुमारी शामिल हैं। सभी खिलाड़ी बिहार जूनियर टीम के साथ हरिद्वार उत्तराखंड रवाना हो गया है।

50 वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में बिहार टीम में दो बालक एवं दो बालिका खिलाड़ी का हुआ चयन 3खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य और सफलता प्राप्त करने को लेकर बेगूसराय जिला कबड्डी संघ के प्रधान संरक्षक सह पूर्व महापौर उपेन्द्र प्रसाद सिंह, बेगूसराय जिला कबड्डी संघ के चैयरमेन श्याम नंदन सिंह पन्नालाल, जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, सचिव सरोज कुमार, उपाध्यक्ष सुनील कुमार, राजेश कुमार टूना, संजय सिंह, राजकुमार सिंह राजू, परमानंद सिंह, डा सोनू शंकर, कोषाध्यक्ष पवन कुमार, पुलकित कुमार, रामप्रीत कुमार, नंदन कुमार, अमरेश पासवान, बबीता कुमारी, आदित्य कुमार अंबर, राजीव कुमार सहित अन्य खेलप्रेमियों ने शुभकामनाएं दी।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article