सक्षम महोत्सव कार्यक्रम अंतर्गत बरौनी रिफ़ाइनरी ने आयोजित किया साइकिल रैली

DNB Bharat

सक्षम 2023 के अंतर्गत बरौनी रिफ़ाइनरी ने आयोजित किया साइकिल रैली

डीएनबी भारत डेस्क 

24 अप्रैल से 8 मई 2023 तक चलने वाले पेट्रोलियम उत्पादों और ऊर्जा संरक्षण पर केन्द्रित, सक्षम महोत्सव कार्यक्रम  2023 के अंतर्गत 07 मई  को बरौनी रिफ़ाइनरी में ऊर्जा संरक्षण का संदेश देते हुए साइकिल रैली का आयोजन किया गया। बरौनी रिफाइनरी कार्यपालक निदेशक एवं रिफ़ाइनरी प्रमुख आरके झा ने रिफ़ाइनरी टाउनशिप स्टेडियम से झंडी दिखाकर साइकिल रैली का उद्घाटन किया और उसका नेतृत्व भी किया।

- Sponsored Ads-

सक्षम महोत्सव कार्यक्रम अंतर्गत बरौनी रिफ़ाइनरी ने आयोजित किया साइकिल रैली 2

इससे पूर्व 30 अप्रैल, 2023 को बरौनी रिफाइनरी ने बीआर डीएवी और केंद्रीय विद्यालय, आईओसी के स्कूली बच्चों के लिए ऑफिसर्स क्लब “तरंग” में एक सामूहिक पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। कक्षा 1 से 12 के 1200 से अधिक छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और “ऊर्जा संरक्षण से नेटजीरो की ओर” पर अपने विचार प्रदर्शित किए। कार्यक्रम में दोनों विद्यालयों के 50 से अधिक शिक्षकों ने भी भाग लिया। इस दौरान टाउनशिप निवासियों के लिए एक पीयूसी शिविर भी आयोजित किया गया। जिसमें 100 से अधिक वाहन मालिक शिविर से लाभान्वित हुए।

वहीं 28 अप्रैल को टीम बीआर ने केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 6 से 12 तक के स्कूली बच्चों के लिए उनके दैनिक जीवन में ऊर्जा संरक्षण के लिए विभिन्न कदमों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया था। गृहिणियों को ऊर्जा संरक्षण अभियान से जोड़ने के उद्देश्य से उनके लिए 01 मई, 2023 को ऑफिसर्स क्लब में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम सह क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें 100 से अधिक  पति-पत्नी ने भाग लिया।

इस अवसर पर जी आर के मूर्ति, मुख्य महाप्रबंधक (परियोजना), एस जी वेंकटेश, मुख्य महाप्रबंधक (टीएस एवं एचएसई), महाप्रबंधकगण, उपमहाप्रबंधकगण, पीयूष कुमार राय, सीईसी, आईओओए, रजनीश रंजन, डीजीएस, बीटीएमयू तथा अन्य अधिकारिगण उपस्थित थे। इस वर्ष सक्षम का विषय “ऊर्जा संरक्षण- “नेट जीरो” की ओर” है। टाउनशिप निवासियों, महिलाओं और बच्चों ने भी इस साइकल रैली ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article