नालंदा में दो पक्षों में जमकर गोलीबारी.. दो घायल

DNB Bharat

नालंदा जिला के बेना थाना क्षेत्र के अरौत गांव की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

सोमवार की देर रात बेना थाना क्षेत्र के अरौत गांव में बदमाशों को गोली चलाने से मना करना गांव के ही अधेड़ दिलीप प्रसाद को महंगा पड़ गया। दरअसल अरौत गांव में दूसरे गांव शाहबाजपुर के कुछ युवक का झुंड अपना वर्चस्व जमाने को लेकर गोलीबारी कर रहे थे । गोलीबारी करते देख गांव के ही किसान दिलीप प्रसाद ने इन युवकों को गोली चलाने से मना किया। इसके बाद अहले सुबह दालान में बैठे किसान को युवकों के झुंड ने गोली मार दी।

- Sponsored Ads-

जिससे किसान गंभीर रूप से जख्मी हो गए। गोलियों की आवाज को सुन गांव के लोग इधर-उधर भागने लगे। हालांकि गोली दोनों तरफ से चली जिससे युवकों के झुंड में श्रीनिवास कुमार को भी गोली लग गई। इस गोलीबारी घटना में कुल दो लोग जख्मी हैं। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

घटना की जानकारी मिलने पर बेना थानाध्यक्ष संजय कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए। वहीं स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल से लावारिस अवस्था में दो मोटरसाइकिल को भी जप्त किया है घटना के पीछे आपसी वर्चस्व की बात सामने आ रही है।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश 

TAGGED:
Share This Article