बीहट में डांडिया में बच्चों ने बांधा समा, दर्शक…

DNB Bharat Desk

 

 

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय के नगर परिषद बीहट के वार्ड संख्या- 34 चकिया दुर्गा मंदिर के प्रांगण में दो दिवसीय डांडिया और लोक नृत्य का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण नरेश कुमार “ नीरज “ के द्वारा चकिया के प्रत्येक घर से लड़के लड़कियों को दिया गया वहीं नृत्य के आयोजन ने मंदिर परिसर में समा बांधे रखा। डांडिया और लोक नृत्य की प्रस्तुति के दौरान नगर परिषद बीहट के उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार, ज़िला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्याम कुमार सहनी ने फ़ीता काट कर शुभारंभ किया।

- Sponsored Ads-

बीहट में डांडिया में बच्चों ने बांधा समा, दर्शक... 2उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि लगभग 250 सौ लड़के- लड़कियां डांडिया और लोक नृत्य की प्रस्तुति से सैकड़ों दर्शकों का दिल जीत लिया। बच्चों ने डांडिया नृत्य हो आये तेरे भवन, अपनी ममता की छैया बनाये रखना, मच गया शोर सारी नगरी रे आया बिरज का बांका संभाल अपनी गगरी रे, लोकनृत्य झिझिया, गोदना, जट -जटीन जैसे गाने के नृत्य पर लोग मंत्रमुग्ध होते रहे। नृत्य करने वाले बच्चों में माही, नैना, अमोली, शृष्टि, परी, शुप्रिया, दृष्टि, दीपिका, इशिका, शालिनी, मुस्कान, साक्षी, लक्ष्मी, पल्लवी, सरगम, कृष, आदर्श आदि बच्चों ने नृत्य प्रस्तुति दी ।

बरौनी, बेगूसराय से धर्मवीर कुमार

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article