डीएम बेगूसराय ने सड़क सुरक्षा सप्ताह की लेकर सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

DNB Bharat

डीएम बेगूसराय रोशन कुशवाहा ने सड़क दुर्घटना के पीड़ित को ससमय निःस्वार्थ भाव से अस्पताल पहुंचाने एवं अन्य सहायता उपलब्ध करान हेतु 02 व्यक्तियों को गुड सेमेरिटन के रूप में सम्मानित किया।

डीएनबी भारत डेस्क 

जिलाधिकारी सह अध्यक्ष जिला सड़क सुरक्षा समिति  बेगूसराय रोशन कुशवाहा ने 11 से 17 जनवरी 2023 के दौरान आयोजित जिलास्तरीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के प्रथम दिन बुधवार 11 जनवरी को समाहरणालय परिसर से 02 सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। साथ ही कार्यक्रम के दौरान सड़क दुर्घटना के पीड़ित को ससमय निःस्वार्थ भाव से अस्पताल पहुंचाने एवं अन्य सहायता उपलब्ध करान वाले 02 व्यक्तियों को गुड सेमेरिटन के रूप में डीएम बेगूसराय ने अंगवस्त्र एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।

- Sponsored Ads-

डीएम बेगूसराय ने सड़क सुरक्षा सप्ताह की लेकर सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना 2

इस अवसर पर जिलाधिकारी रोशने कुशवाह ने कहा कि जिला प्रशासन आमजनों की सुरक्षा हेतु प्रतिबद्ध है तथा इसी कड़ी में सड़क दुर्घटना से बचने व विभिन्न तकनीकी प्रयासों के साथ साथ नियमित रूप से आमजनों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता का प्रयास भी किया जाता है। उन्होंने जिलेवासियों के अपील करते हुए कहा कि वाहन चलाने के दौरान सड़क सुरक्षा मानकों का अवश्य अनुपालन करें। इस क्रम में उन्होंने हेलमेट, सीट बेल्ट आदि का प्रयोग सुनिश्चित करने के साथ ही सड़क सुरक्षा से संबंधित अन्य मानकों को अवश्य अमल में लाएं।

डीएम बेगूसराय ने सड़क सुरक्षा सप्ताह की लेकर सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना 3

इस क्रम में उन्होंने बेगूसराय प्रखण्ड हैवतपुर कोरिया निवासी कंचन कुमार को बेगूसराय सदर प्रखंड अंतर्गत भारत चिमनी, मोहनपुर के निकट एसएच-55 पर घटित सड़क दुर्घटना में पीड़ित व्यक्ति को सहायता प्रदान करने तथा बेगूसराय प्रखण्ड खम्हार निवासी सुबोध कुमार सिंह को माधुरी ढ़ाला के पास एसएच-55 पर घटित सड़क दुर्घटना में पीड़ित व्यक्ति को सहायता प्रदान करने हेतु गुड सेमेरिटन के रूप में सम्मानित किया।

जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि बिहार सड़क सुरक्षा परिषद्, परिवहन विभाग, बिहार सरकार से प्राप्त निर्देश के आलोक में जिला परिवहन कार्यालय द्वारा 11 से 17 जनवरी, 2023 के दौरान सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न सप्ताह के सातों दिन अलग-अलग कार्यक्रमों का निर्धारण किया गया है।

जिसके तहत वाहन चालकों के लिए नेत्र एवं स्वास्थ्य जांच शिविर, कॉलेज, स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम ट्रक, ऑटो एवं बीएसआरटीसी बस चालकों को ड्राईवर रिफ्रेशर ट्रेनिंग, फर्स्ट एड एवं पीएचटी पर प्रशिक्षण तथा कला जत्था, अन्य नाट्य कलाकारों के माध्यम से जिले के महत्वपूर्ण स्थलों पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जाएगा।

इसी प्रकार विशेष जांच अभियान के तहत गलत दिशा में वाहन चालन एवं ओवरलोडिंग, रिफ्लेक्टिव टेप, बीमा एवं फिटनेस, हेलमेट एवं हेलमेट बकल जांच, हेलमेट विक्रेताओं की जांच एवं मानक के अनुसार हेलमेट की बिक्री नहीं करने वाले दुकानदारों पर नियमानुसार कार्रवाई, एमवी एक्ट के प्रावधानों के अनुसार, ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूलों की जांच एवं अंकेक्षण आदि की जांच से संबंधित अभियान चलाए जाएंगे।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता राजेश कुमार सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश कुमार सिंह, विशेष कार्य पदाधिकारी अनीश कुमार, जिला जन संपर्क पदाधिकारी भुवन कुमार सहित परिवहन के पाधिकारी एवं कर्मी आदि उपस्थित थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article