खोदावंदपुर प्रखंड के बाड़ा गांव में ग्रिल गेट का ताला काटकर चोरों ने उड़ाए लाखों रुपए के जेवरात व नगदी

DNB Bharat Desk

खोदावंदपुर बाड़ा गांव के वार्ड नं 6 में स्थित सेवानिवृत प्राध्यापक कृष्ण कुमार झा के घर के ग्रिल गेट का ताला काटकर अज्ञात चोरों ने लाखों रुपए के जेवरात,नगदी व कीमती सामान गायब कर दिया। भीषण चोरी की यह घटना गुरुवार की देर रात्रि में घटी। गृह स्वामी व उनके परिवार के कोई भी सदस्य घर में मौजूद नहीं थे। मिली जानकारी के अनुसार अपनी अनुपस्थिति में गृह स्वामी ने घर की देख रेख की जिम्मेदारी बगल के एक पड़ोसी स्व भदई पासवान के पुत्र अमीर कांत पासवान को दिया था। शुक्रवार की सुबह अमीरकांत पासवान ने ही पड़ोसियों को चोरी की इस घटना की जानकारी दी।

- Sponsored Ads-

खोदावंदपुर प्रखंड के बाड़ा गांव में ग्रिल गेट का ताला काटकर चोरों ने उड़ाए लाखों रुपए के जेवरात व नगदी 2चोरी की घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। स्थानीय लोगों ने चोरी के इस वारदात की जानकारी खोदावंदपुर पुलिस को दिया। पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे खोदावंदपुर के SHO ने मामले की गहन जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। वहीं दूसरी ओर घटना की सूचना पाकर रांची से बाड़ा गांव पहुंचे पीड़ित गृह स्वामी ने पुलिस को आवेदन देकर बताया है, कि चोरों ने उसके घर में रखे तीन गोदरेजों का ताला काटकर व लॉकर का ताला तोड़कर उसमें रखे करीब 10 लाख रुपए मूल्य के सोने के जेवरात,चांदी के 15 सिक्के,30 हजार रुपए नगद व कीमती कपड़े सहित अन्य कई कीमती सामान गायब कर दिया है।

गृह स्वामी ने बताया कि वह अपनी पत्नी व सेवानिवृत शिक्षिका रेखा झा का इलाज करवाने पिछले 7 दिसम्बर को रांची गए थे। उन्होंने अपने पड़ोसी स्व भदई पासवान के पुत्र अमीरकान्त पासवान को मुख्य गेट के ताला की चाभी दिया था। और उनकी अनुपस्थिति में घर की देख रेख का जिम्मेदारी दी थी। अमीर कांत पासवान ने ही शुक्रवार की सुबह घर मे चोरी हो जाने की घटना की सूचना बगल के पड़ोसियों को दिया। बताते चलें कि खोदावंदपुर में चोरों का आतंक चरम पर है।

विगत 8 दिसंबर की रात्रि में सागी चौक के समीप राजेन्द्र चौधरी के पुत्र अशोक चौधरी के  दुकान के शटर का ताला काटकर चोरों ने 3600 रुपये नगद समेत अन्य कई सामग्री गायब कर दिया था। इससे पूर्व विगत 26 नवम्बर को फफौत निवासी नजमा खातून के घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने घर से जेवरात व कीमती सामान गायब कर दिया था। आगे देखना है कि खोदावंदपुर पुलिस इस घटना में क्या कुछ कर पाती है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article