बेगूसराय में एक बार फिर जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और गोलीबारी, गोलीबारी में दो लोगों को गोली लगने से गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में भर्ती

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में एक बार फिर जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और गोलीबारी हुई है। वही इस मारपीट और गोलीबारी में दो लोगों को गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया है।जबकि मारपीट में पति-पत्नी समेत तीन लोग घायल है। वही सभी घायलों को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कारण जहां इलाज चल रहा है। घटना मंझौल थाना क्षेत्र के मंझौल बाबा टोला की है। घायल सभी व्यक्ति की पहचान मनीष कुमार रागिनी कुमारी और मंगल सिंह के रूप में की गई है।

जबकि गोली लगने से घायल व्यक्ति की पहचान कृष्ण कुमार और आनंद कुमार के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में पहला पक्ष के रागिनी कुमारी ने बताया है कि जबरन जमीन कब्जा करना चाहता था जब इसका विरोध किया तो इसी से नाराज होकर सभी लोगों को लाठी डांटे एवं लोहे की रोड से फिटबिट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया उससे भी मन नहीं भरा तो जमकर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। वहीं दूसरी पक्ष के लोगों ने बताया है कि मेरे जमीन पर दुकान बनाकर रह रहा था।

जब मेरे द्वारा दुकान खाली करने के लिए बोला गया तो इसी से नाराज होकर मारपीट और गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया।जिसमें दो युवक को गोली लग गई है। फिलहाल इस घटना के बाद घटनास्थल पर काफी देर तक भगदड़ जैसा स्थिति उत्पन्न हो गया और इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने मझौल थाना पुलिस को दी है मौके पर मंझौल थाने की पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

हालांकि पुलिस का कहना है की जमीन विवाद में मारपीट और गोलीबारी हुई है ।जिसमें दो लोगों को गोली लगने की सूचना मिली है। फिलहाल पुलिस सारे बिंदुओं पर जांच पड़ताल में जुटी हुई है। हालांकि पुलिस कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article